फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Lucknow Expressway Accident News: three died after car collided with divider on Agra-Lucknow Expressway in firozabad

फिरोजाबाद: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार, मां-बाप और बेटी की मौत

Fri, 03 Sep 2021 01:29 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 03 Sep 2021 01:29 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में शुक्रवार तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। इसमें कार सवार दंपती और उनकी चार साल की बेटी की मौत हो गई है। हादसे का कारण नींद की झपकी आना बताया गया है। यह परिवार लखनऊ से आगरा जा रहा था। 

विज्ञापन
Agra Lucknow Expressway Accident News: three died after car collided with divider on Agra-Lucknow Expressway in firozabad
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे दुर्घटना: दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की सुबह अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में दंपती और उनकी बेटी की मौत हो गई। कार सवार परिवार लखनऊ से आगरा जा रहा था। एक्सप्रेसवे पर 57 किलोमीटर के समीप उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


मृतकों की शिनाख्त हर्षित पांडे (35) पुत्र उमेश पांडे निवासी आलमबाग लखनऊ, उनकी पत्नी ज्योति पांडे (32) और चार वर्षीय बेटी मान्या के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार हर्षित पांडे परिवार के साथ आगरा जा रहे थे। नसीरपुर थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर 57 किलोमीटर के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। 
विज्ञापन

 

एचडीएफसी बैंक में थे अकाउंट प्रबंधक
तेज रफ्तार होने के के कारण कार में सवार दंपती एवं उनकी बेटी की मौत मौके पर ही हो गई। हादसे के बाद मौके पर थाना पुलिस पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक नसीरपुर सीपी सिंह के अनुसार मृतक हर्षित पांडे एचडीएफसी बैंक में अकाउंट प्रबंधक के रूप में तैनात थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन



पत्नी, दो बच्चों और दोस्त की हत्या: इस कदर चढ़ा प्यार का जुनून कि कर डाले चार खून, पढ़िए कत्ल की खौफनाक दास्तान
 

दंपती एवं बेटी की मौत की सूचना मिलते ही हर्षित पांडे के परिवार में कोहराम मच गया । परिवार के लोग फिरोजाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। प्रभारी निरीक्षक सीपी सिंह ने बताया हर्षित पांडे मूल रूप से रहीम नगर कुशीनगर के रहने वाले थे। लखनऊ में एचडीएफसी बैंक में अकाउंट मैनेजर के रूप में तैनात थे। किसी कार्य से आगरा आ रहे थे।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed