फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three Constable Join Police With Fake Document In Recruitment Of 2019-20 Stf Will Arrests

यूपी: पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा कर भर्ती हुए तीन सिपाही, इन शहरों में हैं तैनात

Fri, 11 Jun 2021 10:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 11 Jun 2021 10:16 AM IST
सार

पुलिस ने एत्माद्दौला क्षेत्र स्थित अग्रवाल ट्रेडिंग के पास से एसटीएफ ने अलीगढ़ के थाना गोंडा स्थित गांव माती निवासी अभिषेक  कुमार, रामप्रकाश शर्मा और अलीगढ़ के ही गांव बसई निवासी पंकज कुमार को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Three Constable Join Police With Fake Document In Recruitment Of 2019-20 Stf Will Arrests
साल्वर गैंग: एसटीएफ ने गिरफ्तार किए तीन आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र से एसटीएफ ने बुधवार को पुलिस विभाग में वर्ष 2018-19 में हुई भर्ती परीक्षा में सेंध लगाने वाले सॉल्वर गैंग के सरगना सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस केस में तीन सिपाही सहित छह और आरोपी है। सिपाहियों ने सॉल्वर गैंग की मदद से परीक्षा पास की थी। इसके बाद भर्ती हो गए थे। एसटीएफ का कहना है कि सिपाही ड्यूटी कर रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए शासन से अनुमति ली जाएगी।

विज्ञापन


बुधवार को पुलिस ने एत्माद्दौला क्षेत्र स्थित अग्रवाल ट्रेडिंग के पास से एसटीएफ ने अलीगढ़ के थाना गोंडा स्थित गांव माती निवासी अभिषेक  कुमार, रामप्रकाश शर्मा और अलीगढ़ के ही गांव बसई निवासी पंकज कुमार को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


एसटीएफ निरीक्षक हुकुम सिंह के मुताबिक, अभिषेक सॉल्वर गैंग का सरगना है। उसने अपने साथी प्रिंस को  पुलिस भर्ती परीक्षा में सॉल्वर के रूप में लाया था। उसने अलीगढ़ के गोंडा निवासी जितेंद्र, रजत और अमित की परीक्षा दी थी। रजत और अमित कुमार सिपाही बन गए। अमित मुजफ्फर नगर और रजत फतेहपुर में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामप्रकाश, पंकज और रवि कुमार की जगह अभिषेक  ने परीक्षा दी थी। तीनों लिखित परीक्षा में पास हो गए। दौड़ के समय रामप्रकाश और पंकज का  बायोमेट्रिक मिलान नहीं हो सका। रवि की भर्ती हो गई। वह इटावा में तैनात है।


रजत, अमित और रवि ने सॉल्वर की मदद से परीक्षा पास की। शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान भी तीनों का  बायोमेट्रिक मिलान हुआ होगा। मगर, वह पकड़े नहीं गए। इससे आशंका है कि बायोमेट्रिक मिलान में भी गड़बड़ी की गई। जांच की जा रही है कि वह  बायोमेट्रिकमिलान मेें पकड़े क्यों नहीं गए। इसके लिए भर्ती बोर्ड से मिलान करने वाले कर्मचारियों का डाटा निकलवाया गया है। किसी और तरीके से भी फर्जीवाड़ा किया जा सकता है। 

ये भी पढ़ें: आगरा: पुलिस भर्ती में सेंध लगाने वाले सॉल्वर सहित तीन पकड़े, एसटीएफ गिरफ्तार करेगी सिपाही, जानिए क्यों?
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed