फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three accused of cheating a woman arrested

Agra News: महिला से ठगी के तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 28 May 2024 12:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 28 May 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Three accused of cheating a woman arrested
कासगंज। सोने के बिस्कुट का झांसा देकर महिला से आभूषण व नकदी ठगने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। तीनों बदमाशों से ठगी का माल भी बरामद किया गया है।थाना ढोलना अंतर्गत गांव घिनौना निवासी विजय देवी पत्नी महावीर सिंह 18 मई को अपने मायके जा रही थीं। इसी दौरान कासगंज कोतवाली क्षेत्र में तीन युवकों ने उन्हें बातचीत में लगाकर सोने का बिस्कुट मिलने और इसमें उन्हें भी हिस्सा देने का झांसा दिया। इसके बाद महिला को झांसे में लेकर तीनों युवक महिला से नगदी व जेवर ठग ले गए। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस तीनों ठगों की तलाश में जुटी थी। इसमें पुलिस को सोमवार को सफलता मिल गई। पुलिस ने भानू पुत्र सालिक राम निवासी मंडी कॉलोनी थाना कोतवाली एटा, सोनू पुत्र चंद्रपाल निवासी पीएसी कॉलोनी थाना कोतवाली एटा एवं हरेंद्र सिंह पुत्र कैलाश बाबू निवासी मोहल्ला शिवओमपुरी जीटी रोड थाना कोतवाली एटा को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से महिला 1 अगूंठी, 1 जोडी पायल, 1 चांदी की करधनी, 1 पीली धातु का गोल सिक्का, एक जोड़ी कुंडल, 2 बाली एवं 1200/- रुपये नकद बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed