फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   threats on mobile through WhatsApp calls and messages of being forcibly taken away Firozabad crime news

Firozabad: छात्रा ने रिसीव किया था रॉन्ग नंबर से आया कॉल, अब खड़ी हो गई बड़ी मुसीबत

Tue, 23 Aug 2022 07:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 23 Aug 2022 07:54 AM IST
सार

सिरफिरे की हरकत से परिवार दहशत में है। धमकी भरे संदेश भेजने के साथ ही व्हाट्सएप कॉल भी की जा रही है, जिसके बाद छात्रा ने स्कूल छोड़ दिया है।

विज्ञापन
threats on mobile through WhatsApp calls and messages of being forcibly taken away Firozabad crime news
demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला में एक कॉलेज की छात्रा को किसी सिरफिरे द्वारा जबरन उठा ले जाने की तीन दिन से व्हाट्सएप कॉल व मैसेज से मोबाइल पर धमकियां दी जा रहीं हैं। इससे घरवाले दहशत में हैं। परिजन ने छात्रा का कॉलेज जाना बंद करा दिया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी को पकड़वाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


नगर के एक मोहल्ला निवासी 15 वर्षीय किशोरी नगर के एक कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा है। कुछ दिन पहले छात्रा के परिजन के मोबाइल पर एक कॉल आई तो छात्रा ने फोन उठाया। कॉल रोंग नंबर पर लगने पर फोन काट दिया गया। इसके बाद लगातार कॉल आने लगी और व्हाट्सएप पर मैसेज आने लगे। जब कॉल करने वाले को समझाया तो वह गालियां व मैसेज भेजने लगा। बात यहीं खत्म नहीं हुई पिछले तीन दिन से वह लगातार छात्रा को जबरन उठा लेने के धमकियों भरे मैसेज भेज रहा है। 
विज्ञापन

 
रात व दिन संदेश आने से परिजन दहशत में हैं। उन्होंने छात्रा को स्कूल भेजना भी बंद करा दिया है। सोमवार सुबह से लगातार मैसेज आने पर परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया और अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है। थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिया है। आरोपी की लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही वह पुलिस गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed