फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   threat to converted families

धर्मांतरण करने वाले परिवार को धमकी, पीएसी तैनात

Tue, 30 Dec 2014 02:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 30 Dec 2014 02:03 AM IST
विज्ञापन
डावली में धर्म परिवर्तन करने वाले परिवार को अब धमकियां मिलने लगी हैं। कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के चलते देर शाम गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। इससे पहले दोपहर में एसडीएम और सीओ ने गांव पहुंचकर परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


मलपुरा के डावली गांव स्थित रठिया मजरा में 25 दिसंबर की शाम रहमत उर्फ गठेली के सत्रह सदस्यीय परिवार ने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया था। सोमवार पूर्वाह्न साढ़े दस बजे एसडीएम किरावली रेखा चौहान और सीओ अछनेरा करुणाकर राव रठिया पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने परिवार के सदस्यों के बयान लिए। पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे दोनों अधिकारी दोपहर लगभग एक बजे तक गांव में ही रहे। बताया जा रहा है कि रहमत धर्म परिवर्तन पर अडिग हैं। उनका कहना है कि अब वह हिंदू ही रहेंगे।
विज्ञापन


उनके बड़े बेटे आरिफ उर्फ रवि का कहना है कि रविवार रात लगभग ग्यारह बजे कुछ लोग उन्हें धमकाने आए थे। इन लोगों ने उसके घर के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज भी की। इससे पूरा परिवार दहशत में है। इस जानकारी पर ऐहतिहात के तौर पर देर सोमवार शाम गांव में डेढ़ सेक्शन पीएसी तैनात कर दी गई। सीओ अरुणाकर राव ने धमकी मिलने की बात से इनकार किया है। उनका कहना है कि कानून व्यवस्था के मद्देनजर गांव में पीएसी तैनात की गई है। बता दें, आरिफ ने रविवार को धर्म परिवर्तन के दौरान जिस जगह हवन किया था, उस स्थान पर देव प्रतिमा स्थापित करने की बात कही थी। मगर इस बीच धमकी और अधिकारियों की तेज आमदरफ्त व पूछताछ से घबराए परिवार ने देव प्रतिमा स्थापना की योजना स्थगित कर दी। धमकी मिलने और अधिकारियों की पूछताछ के बाद से अब उन्होंने चुप्पी भी साध ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed