फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Those who called Lord Shri Ram imaginary are now pretending - Sakshi Maharaj

Agra News: प्रभु श्रीराम को काल्पनिक बताने वाले अब ढोंग कर रहे हैं-साक्षी महाराज

Thu, 09 Jul 2026 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Those who called Lord Shri Ram imaginary are now pretending - Sakshi Maharaj
कस्बे में एक निजी कार्यक्रम में पहुचे सांसद साक्षी महाराज
एत्मादपुर। सपा और कांग्रेस सहित कई विपक्षी पार्टियां जो प्रभु श्रीराम को काल्पनिक बताकर उनका अपमान करती थीं। आज सत्ता पाने के लिए राम नाम जाप का ढोंग कर रही हैं। यह बात बुधवार को उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने एत्मादपुर में भाजपा सभासद पीतांबर लोधी के घर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में अपना अस्तित्व खो चुकी है, वहीं सपा का पीडीए फार्मूला पूरी तरह से फेल हो चुका है। ऐसी स्थिति में दोनों ही दल सत्ता पाने के लालच में भगवान राम की शरण ले रहे हैं। रामभक्तों पर गोलियां बरसाने वाले आज वोटों के लिए प्रभु श्रीराम का गुणगान कर रहे हैं। प्रदेश की जनता इनकी करनी को भली-भांति जानती है। आगामी विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस मात्र कुछ ही सीटों पर सिमट कर रह जाएगी। इस दौरान पीतांबर सिंह लोधी, विष्णु ठाकुर, केपी सिंह, रिंकू लोधी, मंतराम, सौरव, योगेश, मोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed