फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Diwali 2025 special special laddu in agra

UP: दिवाली पर इस बार बाजार में ये खास लड्डू, एक पीस की कीमत 1500 रुपये; मुंह में घोलेगा सोने की मिठास

Thu, 16 Oct 2025 09:07 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 16 Oct 2025 09:07 AM IST
सार

दिवाली पर मिठाइयों की बाजार गुलजार है। इस बार एक खास लड्डू बहेद डिमांड में है। इस लड्डू के प्रति पीस की कीमत 1500 रुपये है। जानें क्या है इसकी खासियत...

विज्ञापन
Diwali 2025 special special  laddu in agra
लड्डू - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

इस दिवाली पर सोने की परत वाला पिस्ता लड्डू आपके मुंह में मिठास घोलने के लिए तैयार है। लेकिन इस लड्डू को खाने के लिए आपको अपनी जेब थोड़ी ढीली करनी पड़ेगी। करीब 30 ग्राम वजन वाले एक लड्डू के लिए आपको लगभग 1500 रुपये रुपये खर्च करने होंगे। और एक किलो लड्डू के डिब्बे की कीमत होगी करीब 50 हजार रुपये। इसी प्रकार अगर चिलगोजे के एक किलो लड्डू के लिए आपको 7000 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन

 

इस दिवाली मिठाई विक्रेताओं ने शहरवासियों के मुंह में शाही स्वाद घोलने की तैयारी कर ली है। काजू कतली, बादाम बर्फी, अंजीर रोल से आगे बढ़कर अब मिठाई का यह सफर चिलगोजे तक आ पहुंचा है। मिठाई को प्रीमियम बनाने के लिए शुद्ध सोने की परत चढ़ाई जा रही है, जिससे एक-एक पीस की कीमत करीब 1500 रुपये तक बढ़ जाती है। इसके अलावा अखरोट लौंज और पिस्ता बर्फी की कीमत 3000 से 4000 रुपये किलो तक है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

भगत हलवाई शास्त्रीपुरम के संचालक राजकुमार भगत बताते हैं कि ग्राहक किसी भी मि  ठाई पर ऑन डिमांड सोने की परत चढ़वा सकते हैं। इसके बाद मिठाई की कीमत में प्रति पीस 1500 रुपये की वृद्धि हो जाएगी है। बताते हैं सोने की परत चढ़े चार पिस्ता लड्डुओं वाले एक बॉक्स के लिए आपको 6000 रुपये चुकाने होंगे। वहीं एक किलो मिठाई के लिए करीब 50 हजार।

 
विज्ञापन

ड्राईफ्रूट और पैक्ड फूड के गिफ्ट हैंपर भी हैं डिमांड में
मिठाइयों के अलावा लोग दिवाली पर मेहमानों को गिफ्ट हैंपर देना भी पसंद करते हैं। इसके लिए ड्राई फ्रूट, विदेशी नट्स, चॉकलेट, सॉफ्ट ड्रिंक, कोल्ड ड्रिंक व अन्य पैक्ड फूड के साथ गिफ्ट हैंपर भी तैयार करवा रहे हैं। इनकी कीमत 1500 से 5000 के मध्य है।


 

पेठे के साथ दूध की स्वाद
पंछी पेठा के संचालक अमित गोयल ने बताया कि दिवाली पर ग्राहकों के लिए पेठे की खास वैरायटी तैयार की गई हैं। इसमें डायबिटीज के मरीजों के लिए शुगर लेस पेठा खास है। इसके अलावा गुजिया पेठा, रोज काजू गुजिया पेठा, कैस्यूकोनट कैरेमल पेठा, ताज मिल्क लड्डू और चौकोड़ी ग्लोरी पेठा शामिल है। फ्लेवर्ड पेठे में उनके नाम के अनुसार गुलाब, काजू, केरेमल और दूध का स्वाद महसूस होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed