{"_id":"635a4a10cbe5ab68112fc2bb","slug":"thirty-thousand-tourists-visits-the-taj-mahal-after-diwal-next-days-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Taj Mahal: टर्न स्टाइल गेट बंद होने से लगी लंबी कतार, सिपाहियों ने पर्यटकों से की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Taj Mahal: टर्न स्टाइल गेट बंद होने से लगी लंबी कतार, सिपाहियों ने पर्यटकों से की अभद्रता
Thu, 27 Oct 2022 02:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 27 Oct 2022 02:36 PM IST
सार
पश्चिमी गेट की पार्किंग से ताजमहल तक जाने के लिए पर्यटकों को गोल्फ कार्ट का घंटों इंतजार करना पड़ा। काफी पर्यटक गोल्फ कार्ट की कमी के कारण पैदल ही ताज के प्रवेश द्वारों तक पहुंचे। वहीं कतार में खड़े एक पर्यटक से सिपाही ने अभद्रता कर दी। जिससे हंगामा हो गया।
विज्ञापन
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजमहल पर बृहस्पतिवार को 30 हजार से ज्यादा पर्यटक पहुंचे। पश्चिमी गेट पर सर्वर फेल होने से दो टर्न स्टाइल गेट सुबह 10 बजे से बंद हो गए। कतार लंबी हो गई तो एएसआई कर्मियों ने पर्यटकों के टिकट मोबाइल से स्कैन करके प्रवेश कराया। प्रवेश करने में दो घंटे तक लगे। पर्यटक बेहाल हो गए। पूर्वी गेट पर भी भीड़ के कारण मारामारी के हालात बने रहे। इस दौरान वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने पर्यटक से अभद्रता कर दी, जिससे हंगामा हो गया।
दिवाली की छुट्टी में ताज पर उमड़ने वाले पर्यटकों को ताजमहल का दीदार करने में पसीने छूट रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी सुबह से ही पर्यटकों की कतार टिकट खिड़कियों से लेकर प्रवेश द्वारों तक लगी रहीं। पश्चिमी गेट पर सुबह 10 बजे से ही दो टर्न स्टाइल गेट बंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली की छुट्टी में ताज पर उमड़ने वाले पर्यटकों को ताजमहल का दीदार करने में पसीने छूट रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी सुबह से ही पर्यटकों की कतार टिकट खिड़कियों से लेकर प्रवेश द्वारों तक लगी रहीं। पश्चिमी गेट पर सुबह 10 बजे से ही दो टर्न स्टाइल गेट बंद हो गए।
विज्ञापन
गेट पर लगी लंबी कतार
टिकट स्कैन नहीं हो सके। दोपहर 12 बजे तक गेट पर लंबी कतार लग गई। एएसआई कर्मचारियों ने मोबाइल से पर्यटकों के टिकट स्कैन किए लेकिन इसमें समय लग रहा था। प्रवेश करने में पर्यटकों को दो घंटे तक का समय लग रहा था। दोनों टर्न स्टाइल गेट दिन भर बंद रहे।
विज्ञापन
पुणे के महमूद का कहना था कि ताज में प्रवेश करने में पसीने छूट गए। दो घंटे तक लाइन में लगने के बाद अंदर पहुंच सके। ताज के भीतर भी अव्यवस्थाएं हावी रहीं। मुख्य गुंबद पर भी टिकट के लिए लंबी कतार लगी रहीं। उधर, पश्चिमी गेट पार्किंग से ताज तक आने के लिए पर्यटकों को गोल्फ कार्ट की कमी से समस्या हुई।