फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves took away cash, jewelery and other items from three houses

Agra News: तीन घरों से नकदी, आभूषण अन्य सामान ले गए चोर

Thu, 27 Feb 2025 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 27 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Thieves took away cash, jewelery and other items from three houses
सहावर। कोतवाली क्षेत्र के गांव पिथनपुर में चोरों ने बुधवार रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर तीन घरों से नकदी, आभूषण व अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए है। क्षेत्र के गांव पिथनपुर निवासी इकरार, शेर सिंह, अमर सिंह, के बंद मकान में घुस गए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर इन घरों से नकदी, आभूषण व अन्य सामान को चोरी कर ले गए। चोरों ने एक घर में नकब लगाकर चोरी का प्रयास किया, लेकिन चोरी के प्रयास में नकाम रहे। बृहस्पतिवार की सुबह घरों में चोरी की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। घरों में सामान बिखरा पड़ा हुआ था। लोगों ने बताया कि शेर सिंह गुजरात और अमर सिंह का परिवार दिल्ली में रहकर मजदूरी का कार्य करता है। चोरी की जानकारी लोगों ने मकान स्वामी को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सहावर सीओ शाहिदा नसरीन ने मौके पर पहुंचकर चोरी के मामले में ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस की फाॅरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए। सीओ शाहिदा नसरीन ने बताया कि चोरों ने तीन घरों में चोरी की है और एक घर में चोरी का प्रयास विफल रहा है। मकान स्वामी की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है। चोरी के खुलासे के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed