{"_id":"66d0dbedb7ec022761054f44","slug":"thieves-stole-from-grocery-store-by-breaking-the-lock-kasganj-news-c-175-1-mt11003-120193-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ताला तोड़कर चोरों ने की किराने की दुकान में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ताला तोड़कर चोरों ने की किराने की दुकान में चोरी
Fri, 30 Aug 2024 02:07 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 30 Aug 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। सिढ़पुरा में चोरों ने एक किराने की दुकान को निशाना बनाया। चोर दुकान से नकदी सहित सूखी मेवा व सिगरेट के डिब्बे भर ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
थाना सिढ़पुरा अंतर्गत नेहरू नगर निवासी कृष्ण कुमार गुप्ता की करतला रोड पर किराने की दुकान है। कृष्ण कुमार गुप्ता के अनुसार वह 22 अगस्त की रात को दुकान प्रतिदिन की भांति बंद करके गया था। जब उसने 23 अगस्त की सुबह दुकान खोली तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। उसने जांच की तो पता चला कि चोर उसकी दुकान से करीब 15 हजार रुपये के सिक्के, 300 डिब्बा सिगरेट व सूखी मेवा काजू-बादाम की पेटी चुरा ले गए हैं। साथ ही सीसीटीवी भी तोड़ गए। चोरी सामान की कीमत करीब 1.50 लाख रुपये होगी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।