फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves stole cash and jewellery from Saraf house in Agra

आगरा: शादी में गया सराफ का परिवार, चोरों ने घर किया साफ, बल्केश्वर में भी हुई चोरी की वारदात

Sat, 22 Jan 2022 01:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Jan 2022 01:04 PM IST
सार

आगरा में चोरों ने नामनेर और बल्केश्वर में दो बंद मकानों को निशाना बनाया। चोर दोनों मकान से लाखों रुपये का माल चोरी कर ले गए। 

विज्ञापन
Thieves stole cash and jewellery from Saraf house in Agra
कमरे में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के नामनेर में गुरुवार रात को चोरों ने सराफ लक्ष्मण प्रसाद के घर को निशाना बनाया। परिवार शादी में गया था। इस फायदा उठाकर चोर जेवरात और नकदी चोरी करके ले गए। सराफ ने अभी सोने-चांदी के जेवरात की सूची नहीं दी है, जिससे उनकी कीमत का आंकलन हो सके। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए हैं। 

विज्ञापन

नामनेर निवासी लक्ष्मण प्रसाद के भतीजे की गुरुवार को शादी थी। इसमें शामिल होने वह बेटे प्रिंस, प्रमोद, पत्नी और बहुओं के साथ गए थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पूर्व में लक्ष्मण प्रसाद के छोटे भाई अवधेश भी मकान में पहली मंजिल पर रहते थे।  उनका भी सामान रखा है। कमरों पर ताला लगा है। 
विज्ञापन

कटर से काटे कुंडे 
चोरों ने लक्ष्मण प्रसाद के घर में घुसने के लिए दरवाजों के कुंडों को कटर से काटा। उन कमरों को निशाना बनाया, जिनमें अलमारी रखी थीं। अलमारी को तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर लिया।  प्रिंस, प्रमोद और अवधेश के कमरों में ही सामान बिखरा था। आशंका है कि चोरों ने रेकी कर रखी थी। उन्हें पता था कि परिवार शादी में जाने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चोर उन्हीं कमरों में गए, जिनमें सोने-चांदी के जेवरात थे। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने घर खुला देखकर घटना की जानकारी लक्ष्मण प्रसाद को दी। सूचना पर पुलिस ने जांच की। परिजनों से चोरी हुए जेवरात और कैश के बारे में सूची बनाकर जानकारी देने को कहा है। 

चर्चा है कि माल की कीमत कई लाख में है। चोर 50 मीटर की दूरी पर एक और घर में घुसे थे। वहां भी ताला लगा था। ताले तोड़ दिए। मगर, वह घर सराफ का नहीं था। इस पर चोरी नहीं की। गेट एक जैसा होने की वजह से घुसने का अंदेशा है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से चोरों की पहचान में लगी है। 
 
परिवार जेल में बंद था, घर में हो गई लाखों की चोरी
बल्केश्वर निवासी मान सिंह अंडे वाले हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं। उनके घर पर ताला लगा हुआ था। पत्नी रेनू भाटिया ने चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि 19 जनवरी को पड़ोसियों ने घर के दरवाजे खुले होने के बारे में बताया। इस पर वह पहुंच गईं। घर में सामान बिखरा हुआ था। सूचना पर पुलिस ने जांच की।

रेनू का कहना है कि पति मान सिंह और दो बेटे सिमरन व हरवंश सहित वह जेल में थीं। पिछले दिनों उनकी (रेनू) जमानत हो गई। मगर, वो घर इसलिए नहीं आईं कि फिर कोई विवाद न हो जाए। इसका फायदा उठाकर चोरी हो गई। आरोप लगाया कि मुकदमे के समय तत्कालीन थाना प्रभारी ने घर पर ताला लगाया था। रेनू को अपना ताला नहीं लगाने दिया था। 

पुलिस ने ताला लगाया, लेकिन सुरक्षा नहीं की। उनकी लापरवाही से चोरी हो गई। घर से सोने-चांदी के जेवरात, कैमरा और 55 हजार रुपये चोरी होना बताया है। पुलिस जांच कर रही है। मामले के अनुसार, जून 2021 में छत पर सामान रखने के विवाद में कांता बलीचा और रेनू भाटिया पक्ष में विवाद हुआ था। कांता बलीचा की हत्या हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed