Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   union-government-reduces-nafed-pulses-stock-purchase-limit-to-curb-hoarding

दालों की जमाखोरी रोकने के लिए सरकार सख्त: नैफेड से खरीद की सीमा 80 फीसदी घटाई, कारोबारी ले सकेंगे कितना स्टॉक?

Fri, 20 Nov 2026 04:38 AM IST
Sharad Pandey शरद पांडेय
Updated Fri, 20 Nov 2026 04:38 AM IST
सार

दालों की बढ़ती कीमतों और जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए सरकार ने नैफेड के गोदामों से अरहर और चने का स्टॉक उठाने की सीमा घटा दी है। अब खरीदार एक बार में अधिकतम 1,000 टन दाल ही निकाल सकेंगे, जबकि पहले यह सीमा 5,000 टन थी।

विज्ञापन
union-government-reduces-nafed-pulses-stock-purchase-limit-to-curb-hoarding
खरीदार एक बार में 1,000 टन ही उठा सकेंगे स्टॉक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दालों की बढ़ती कीमतों पर लगाम कसने और जमाखोरी रोकने के लिए सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। सरकार ने नैफेड के गोदामों से अरहर और चने का स्टॉक निकालने के नियमों को सख्त करते हुए खरीदारों की सीमा 80% घटा दी है। अब कोई भी खरीदार एक बार में अधिकतम 1,000 टन दाल ही निकाल सकेगा, जबकि पहले यह सीमा 5,000 टन थी।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के मुताबिक, यह कदम इसलिए उठाया गया है, ताकि बड़े खरीदार एक साथ भारी मात्रा में स्टॉक उठाकर उसका भंडारण न कर सकें। इससे बाजार में कीमतों को स्थिर रखने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, नैफेड से खरीदे गए चने का स्टॉक तय समय में न उठाने पर मिलने वाली अतिरिक्त मोहलत की सुविधा भी पहले ही समाप्त की जा चुकी है, जिससे खरीदारों को निर्धारित समयसीमा के भीतर ही माल उठाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


बफर स्टॉक और आयात में उछाल के बाद भी बढ़े दाम
सरकार के पास वर्तमान में करीब 38 लाख टन दालों का बफर स्टॉक मौजूद है। दालों के आयात में भी लगभग 67 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है। पर्याप्त बफर स्टॉक और बढ़े हुए आयात के बावजूद खुदरा बाजार में दालों के दाम ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दाल

औसत खुदरा मूल्य

2025 में कीमतें

चना

90.25

82.88

अरहर

135.83

115.74

उड़द

126.69

113.88

मूंग

115.08

110.47

मसूर

90.55

89.64

स्रोत: उपभोक्ता मामले विभाग

हर शुक्रवार स्टॉक का खुलासा अनिवार्य
उपभोक्ता मामले विभाग ने राज्यों के साथ बैठक कर बाजार की स्थिति की समीक्षा की थी। जमाखोरी रोकने और उपलब्धता का आकलन करने के लिए दाल कारोबारियों, आयातकों, मिलर्स और विक्रेताओं के लिए हर शुक्रवार स्टॉक का ब्योरा देना अनिवार्य किया है। इससे बाजार में दालों की आपूर्ति पर नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed