{"_id":"653022f15cc6059fae018a09","slug":"thieves-entered-the-house-through-the-roof-and-took-away-cash-and-goods-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-6162-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: छत के रास्ते घर में घुसे चोर, नकदी व सामान ले उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: छत के रास्ते घर में घुसे चोर, नकदी व सामान ले उड़े
Wed, 18 Oct 2023 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 18 Oct 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
छत के रास्ते घर में घुसे चोर, नकदी व सामान ले उड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरावली। गांव लुखुरपुरा स्थित एक घर में मंगलवार की रात चोर छत के रास्ते दाखिल हुए। घर से नकदी सहित करीब एक लाख रुपये का सामान आदि चोरी कर ले गए। आहट होने की वजह से महिला जाग गई और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही जांच शुरू की है।
थाना क्षेत्र के गांव लुखुरपुरा में विधवा सुनीता देवी अपनी देवरानी कंचन व अन्य परिजन के साथ निवास कर रहीं हैं। कंचन का पति एटा में प्राइवेट नौकरी करता है। मंगलवार की रात देवरानी जेठानी अपने अपने कमरे में सो रहीं थींं। रात में किसी समय चोर छत के रास्ते घर में घुस आए। आंगन में आकर सुनीता देवी की एक बकरी, मोबाइल, गैस सिलिंडर, 28700 रुपये की नकदी सहित करीब एक लाख रुपये कीमत का सामान आदि चोरी कर ले गए। आहट होने पर सुनीता जाग गईं और घर में बिखरा हुआ सामान देख कर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। सूचना मिलने के बाद यूपी 112 के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस को मकान के पीछे दो बेलचा और एक शॉल, चादर पड़ी मिली। मामले में पीड़िता की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।