फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves brought on remand recovered two quintal wires

रिमांड पर लाए गए चोरों ने बरामद कराया दो कुंतल तार

Wed, 28 Jul 2021 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Thieves brought on remand recovered two quintal wires
करहल (मैनपुरी)। बिजली के तार चोरी के मामले में बुधवार को पुलिस 13 चोरों को फिरोजाबाद जेल से रिमांड पर लेकर आई। उनकी निशानदेही पर करीब दो क्विंटल तार बरामद किया गया। सभी आरोपियों को वापस जेल भेजा गया।
विज्ञापन

थाना करहल क्षेत्र में करीब डेढ़ माह पूर्व बिजली के तार चोरी का मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। कुछ दिन पूर्व फिरोजाबाद पुलिस ने अपने क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में सूरज निवासी मोहल्ला डाक बंगला थाना रसूलपुर फिरोजाबाद, तारा सिंह निवासी इसौली थाना शमशाबाद आगरा, राजकुमार निवासी अनुराग नगर बलकेश्वर आगरा, शिव शंकर निवासी मोहम्मदाबाद थाना टूंडला, फिरोजाबाद, विजय सिंह निवासी पथराई थाना कुठौंद जालौन, रमेश उर्फ पप्पू निवासी मोहम्मदाबाद थाना टूंडला, फिरोजाबाद, रविंद्र पाल निवासी बाकंधा खास थाना फतेहपुरसीकरी आगरा, माता प्रसाद निवासी सोली थाना शमशाबाद आगरा, बबलू सिंह निवासी न्यू वाला बाग गली नंबर छह थाना रसूलपुर फिरोजाबाद, लाइक सिंह निवासी खंजापुर थाना रसूलपुर फिरोजाबाद, विष्णु निवासी अनुराग नगर बलकेश्वर आगरा, ज्ञान सिंह निवासी आसिफाबाद चौराहा, फिरोजाबाद और पिंटू उर्फ राहुल निवासी अलपुरा थाना मटसेना फिरोजाबाद को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

सभी ने करहल क्षेत्र में बिजली के तार चोरी की घटना भी कबूल की थी। बुधवार को प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार चौहान 13 चोरों को कस्टडी रिमांड पर लेकर आए। उनकी निशानदेेही पर भुजिया नहर पुल के पास से करीब दो क्विंटल तार बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed