फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves broke into house in Agra and stole passports and foreign currency

UP: शादी में गया परिवार...ताले तोड़कर घर में घुसे चोर, नकदी-जेवर के साथ पासपोर्ट और विदेशी मुद्रा भी ले गए

Tue, 28 Oct 2025 11:20 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 28 Oct 2025 11:20 PM IST
सार

आगरा में सूने मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। पीछे से चोर घर में घुस गए। चोर घर से पासपोर्ट और विदेशी मुद्रा भी ले गए।

विज्ञापन
Thieves broke into house in Agra and stole passports and foreign currency
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कोतवाली क्षेत्र की नई बस्ती में शादी में शामिल होने गए परिवार के बंद घर का ताला तोड़कर चोर घुस गए। घर से लाखों की नकदी-जेवर के साथ पासपोर्ट भी ले गए। पीड़ित ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


जुम्मा गली निवासी फरहान बेग ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 24 अक्तूबर को उनके साले इमरान का निकाह फतेहाबाद रोड स्थित एक मैरिज हाॅल में था। सभी लोग निकाह में शामिल होने के लिए रात में घर पर ताला लगाकर चले गए थे। सुबह करीब 4:30 बजे घर पर लौटे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घर के ताले टूटे पड़े थे और गेट खुला था। कमरों में अलमारी और लॉकर के ताले भी टूटे हुए थे। चोर लाॅकर में रखे 4.30 लाख रुपये और गहने ले गए। इसके साथ ही तीन पासपोर्ट और 50 हजार रुपये की विदेशी मुद्रा रियाल भी चोरी कर ले गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed