{"_id":"6159770a8ebc3e2894535576","slug":"thief-arrested-for-stealing-by-hypnotizing-passengers-in-moving-train-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: चलती ट्रेन में यात्रियों को 'सम्मोहित' कर चोरी करने वाला गिरफ्तार, 5.20 लाख का सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: चलती ट्रेन में यात्रियों को 'सम्मोहित' कर चोरी करने वाला गिरफ्तार, 5.20 लाख का सामान बरामद
Mon, 04 Oct 2021 12:22 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:22 AM IST
सार
आगरा में एक अनोखा चोर पकड़ा गया है, जो चलती ट्रेन में यात्रियों को 'सम्मोहित' कर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। उसके पास चोरी के 19 मोबाइल और लैपटॉप बरामद हुआ है।
विज्ञापन
आरोपी युवक दलजीत सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जींस-शर्ट, आंखों पर चश्मा, महंगे जूते, हाथ में घड़ी और आईफोन। ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को एक बदमाश इसी अंदाज में अपना शिकार बना लेता था। पहले यात्रियों से दोस्ती कर खुद को बॉलीवुड सिंगर बताकर बातों के जाल में फंसाता था। इसके बाद चाय और बिस्कुट में नशे का पाउडर मिलाकर पिला देता था। बेहोश कर रकम और सामान लूटकर फरार हो जाता था। पुलिस ने बदमाश को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 19 मोबाइल, लैपटॉप, आभूषण व नशीला पाउडर बरामद किया गया हैं।
विज्ञापन
सीओ जीआरपी हरीशचंद्र ने बताया कि जीआरपी कैंट की टीम ने थाना बंगा, जिला भगत सिंह नगर, पंजाब के रहने वाले दलजीत कुमार को पकड़ा। दलजीत सिंह खासतौर से आगरा से पंजाब के बीच चलने वाली ट्रेनों में यात्रियों को जहरखुरानी का शिकार बनाकर लूटपाट करता था। दलजीत ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह अच्छा गायक है।
विज्ञापन
इसी का फायदा उठाकर वह खुद को बॉलीवुड का सिंगर बताकर लोगों को अपनी बातों में उलझाकर उन्हें चाय या बिस्कुट में नशीला पदार्थ देकर लूट लेता था। सीओ ने बताया कि आरोपी कभी खुद को सीरियल का अभिनेता बताता था।
विज्ञापन
उसने अपने मोबाइल पर विभिन्न मुद्राओं पर फोटो और वीडियो भी बना रखे थे। वह यात्रियों को प्रभावित करने के लिए उन्हें दिखाता भी था। वह काफी समय से यात्रियों को जहरखुरानी का शिकार बनाकर लूटपाट कर रहा था। उसने पूछताछ में कई घटनाओं को स्वीकार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना जीआरपी कैंट में एनडीपीएस एक्ट, चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी यात्रियों को सम्मोहित भी कर लेता था।
आगरा पुलिस की रिमांड पर उगले राज: दलाल की मुखबिरी पर जीएसटी अधिकारियों ने कारोबारी से लूटे थे 43 लाख रुपये
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
आगरा पुलिस की रिमांड पर उगले राज: दलाल की मुखबिरी पर जीएसटी अधिकारियों ने कारोबारी से लूटे थे 43 लाख रुपये
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।