फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   these leader played important role in samajwadi party meeting

सपा का अधिवेशनः अखिलेश की दोबारा ताजपोशी में इनका रहा अहम रोल

Thu, 05 Oct 2017 04:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला आगरा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला आगरा Updated Thu, 05 Oct 2017 04:06 PM IST
विज्ञापन
these leader played important role in samajwadi party meeting
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव फिर से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। उनकी यह ताजपोशी अब पांच साल के लिए है। इससे साफ है कि सपा में अब सब कुछ अखिलेश ही होंगे। हालांकि अखिलेश यादव के सामने काफी चुनौतियां रहीं लेकिन पार्टी के ही कुछ नेता उनके साथ हमेशा खड़े रहे।  
विज्ञापन


बता दें कि अखिलेश यादव को एक जनवरी 2017 को सपा संस्‍थापक मुलायम सिंह यादव को पद से हटाकर अध्यक्ष बनाया गया था। हालांकि, गुरुवार को भी आगरा में तारघर मैदान में चल रहे अधिवेशन में मुलायम मौजूद नहीं थे लेकिन अखिलेश ने अपने भाषण में जिक्र किया कि नेताजी (मुलायम) का आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ है।
विज्ञापन


अधिवेशन में सपा के सांसद किरणमय नंदा, राष्ट्रीय महासचिव आजम खां और नरेश अग्रवाल ने दोबारा अध्यक्ष पद के लिए अखिलेश यादव के नाम का अनुमोदन किया। सभा में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हाथ उठाकर इसका समर्थन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही सपा की कमान पूरी तरह अखिलेश के हा‌थों में आ गई है। इससे पहले हुए लखनऊ में हुए राज्य स्तरीय सम्मेलन में सपा का प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को चुना गया था। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल भी अखिलेश खेमे के ही हैं।

सपा में सब कुछ ठीकठाक नहीं

these leader played important role in samajwadi party meeting
मुलायम सिंह यादव
मुलायम की नामौजूदगी में अखिलेश के अध्यक्ष बनने के बाद सपा में जारी कलह एक बार फिर सतह पर आ गई है। मुलायम समय-समय पर अखिलेश की आलोचना करते रहे हैं।

अखिलेश के अध्यक्ष बनने के बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि मुलायम का अगला कदम क्या होगा। हालांकि लखनऊ में लोहिया ट्रस्ट में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मुलायम पहले ही कह चुके हैं कि वो नई पार्टी या फ्रंट नहीं बनाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed