फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There will be jail for unnecessary chain pulling

Agra News: बेवजह चेन पुलिंग पर होगी होगी जेल

Fri, 12 Jan 2024 01:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 12 Jan 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
There will be jail for unnecessary chain pulling
कासगंज। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और गणतंत्र दिवस को लेकर रेलवे प्रशासन अलर्ट है। रेलवे ट्रैक की सुरक्षा और संरक्षा को लेकर इंजीनियरिंग विभाग और रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। रेलवे लाइनों के समीपवर्ती ग्रामीणों को ट्रैक की सुरक्षा और संरक्षा के बारे में बताया गया। लोगों को बताया गया कि बेवजह चेन पुलिस करने पर रेलवे एक्ट में कार्रवाई होगी और आरोपी को जेल भेजा जाएगा। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और गणतंत्र दिवस को आरपीएफ और इंजीनियरिंग विभाग के द्वारा ट्रैक की सुरक्षा और संरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। कानपुर रेल मार्ग के रेलवे लाइन के किनारे के गांव नरथर, कुतुबपुर सराय, टपरी गांव में पहुंच कर लोगों को जागरूक किया। आरपीएफ प्रभारी आरपी सिंह ने कहा कि ग्रामीण पशुओं को रेलवे ट्रैक से दूर रखें। बच्चों को रेलवे ट्रैक पर न जाने दें। चलती ट्रेन पर पत्थर न फैंके। ट्रैक के किनारे पत्थर एकत्रित ने करें। कोई भी व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हालत में मिलने पर तुरंत रेलवे पुलिस या स्थानीय पुलिस को अवगत कराए। यात्रा के दौरान बिना कारण के चेन पुलिंग न करें। अनावश्यक चेन पुलिंग करने पर आरोपी के खिलाफ रेलवे एक्ट की कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। साथ ही बताया कि आरोपी को जेल भी भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed