फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There were no doctors at five health centers

Agra News: पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर नहीं थे डाक्टर

Mon, 04 Dec 2023 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 04 Dec 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
There were no doctors at five health centers
कासगंज। जिले में 31 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की कमी देखी गई। मेला में सर्दी, खांसी सहित अन्य बीमारियों के मरीज काफी संख्या में पहुंचे थे। चिकित्सकों के न होने पर फार्मासिस्टों ने मरीजों को दवा का वितरण किया। बिड़ला अस्पताल पर 117 मरीज पहुंचे। जिसमें सर्दी, खांसी, त्वचा, बुखार, हायपर टेंशन, शुगर सहित अन्य बीमारियों के मरीज शामिल रहे, लेकिन अस्पताल पर चिकित्सक मौजूद नहीं थे। यहां पैरा मेडिकल स्टाफ के सहारे ही मरीजों का इलाज किया गया। पवसरा अस्पताल पर 107 मरीज पहुंचे। जिसमें सर्दी, खांसी , बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। जोड़ों में दर्द की शिकायत के मरीज भी आए। जिले में कुल 1356 मरीज मेले में इलाज को पहुुंचे। जिसमें 264 बच्चे शामिल रहे। इसके अलावा 550 पुरुष व 542 महिलाएं भी इलाज के लिए आई। 11 महिलाओं ने प्रसव पूर्व अपनी जांच कराई। 13 मरीजों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed