फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There was uproar after the death of mother son of Hindpuram resident in the accident

हादसे मे हिंदपुरम निवासी मां बेटे की मौत के बाद मचा कोहराम

Sun, 19 Dec 2021 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
There was uproar after the death of mother son of Hindpuram resident in the accident
फिरोजाबाद में सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत के बाद हिंदपुरम स्थित आवास पर मौजूद परिजन - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जनपद फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में शनिवार रात को हुए हादसे में शहर के हिंदपुरम कालोनी निवासी मां-बेटे की मौत हो गई। हादसे के बाद घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के हिंदपुरम कालोनी निवासी धर्मेंद्र पांडेय प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज आगरा चल रहा था, वह प्रत्येक शनिवार को दवा लेने के आगरा जाते थे। शनिवार को भी वह आगरा से दवा लेने के बाद मां कमलेश कुमारी, पत्नी अंजली व दो पुत्रों के साथ बोलेरो से घर वापस आ रहे थे।
विज्ञापन

तभी जनपद फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में हाईवे पर बालाजी के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कमलेश कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं धर्मेंद्र, उनकी पत्नी व दोनों बच्चे भी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से धर्मेंद्र को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया। वहां धर्मेंद्र ने भी दम तोड़ दिया। पत्नी और उनके दोनों पुत्र का इलाज चल रहा है। हिंदपुरम कालोनी स्थित आवास पर रिश्तेदारों व सांत्वना देने वालों की भीड़ एकत्र रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed