फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   there was flood of faith on darshan of Shri Banke Bihari In Vrindavan Mathura

श्री बांके बिहारी मंदिर: आराध्य के दर्शन को लगी श्रद्धालुओं की दो किमी लंबी लाइन, बेहोश होकर गिरी महिला

Mon, 14 Aug 2023 06:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 14 Aug 2023 06:03 PM IST
सार

मथुरा के वृंदावन में श्री बांके बिहारी मंदिर के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की दो किमी लंबी लाइन लगी। भीड़ में दबकर एक महिला बेहोश होकर गिर गई। 

विज्ञापन
there was flood of faith on darshan of Shri Banke Bihari In Vrindavan Mathura
श्री बांके बिहारी मंदिर: भीड़ में पंसकर बेहोश होकर गिरी महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में सोमवार को श्री बांके बिहारी के दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लाखों श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य के दर्शन किए। बांके बिहारी मंदिर से लेकर विद्यापीठ चौराहा, दाऊजी तिराहा से आगे तक करीब दो लंबी लाइन देखने को मिली। पट खुलने के कुछ देर बाद ही भीड़ का दबाव बढ़ गया। 

विज्ञापन


भीड़ के दबाव में आकर 55 वर्षीय महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। इससे गेट नंबर-2 के पास अफरातफरी मच गई। श्रद्धालुओं ने महिला को बैरिकेडिंग से बाहर एक तरफ लाकर हवा दी गई। साथ ही डॉक्टर को बुलाया। मौके पर पहुंचे डॉक्टर ने उपचार दिया। इसके बाद महिला अपनी दो महिला साथियों के साथ बगैर दर्शन किए ही लौट गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: 'बेटा मैं मरने जा रही हूं...और मां ने कर लिया सुसाइड', फोन पर मौत की आहट सुनकर भी कुछ न कर सका पुत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर लाखों की संख्या में भीड़ के आगे पुलिस व्यवस्था को बौनी नजर आई। मंदिर में श्रद्धालुओं को सुरक्षित दर्शन के लिए किसी तरह के उपाय नहीं किए गए। न ही कोई विशेष इंतजाम किए गए। मंदिर में अपनी आराध्य के दर्शन के लिए लोग जूझते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed