फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There was a dispute going on with his wife, the farmer committed suicide by hanging himself

Agra News: पत्नी से चल रहा था विवाद, किसान ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 28 May 2025 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 28 May 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
There was a dispute going on with his wife, the farmer committed suicide by hanging himself
किशनी। थाना क्षेत्र के गांव जिजई में एक किसान ने सोमवार रात घर से कुछ दूर नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मंगलवार सुबह शव लटका मिला। किसान का पत्नी से करीब 5 साल से विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार अलगाव के चलते वह नशे का आदी हो चुका था। जिजई निवासी 40 वर्षीय जितेंद्र जाटव का शव मंगलवार सुबह घर से करीब आधा किलो मीटर दूर बगीचे में नीम के पेड़ पर लटका मिला। जानकारी होने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन ने बताया कि जितेंद्र के दो पुत्रियां व एक पुत्र है। करीब पांच साल से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। पत्नी बेटे को साथ लेकर अलग रह रही है। वहीं, जितेंद्र दो पुत्रियों के साथ गांव में रह रहा था। जिस वजह से किसान तनाव में रहता था। वह शराब पीने का भी आदी हो चुका था। सोमवार को गांव में एक भागवत कथा के भंडारे में शामिल होने के बाद वह घर आए और बेटी का दुपट्टा लेकर बाहर निकल गए थे। सुबह उनका शव बेटी के दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed