फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There should not be any kind of pressure or inducement on the voter.

Agra News: मतदाता पर किसी भी प्रकार के दबाव या प्रलोभन न आएं

Wed, 01 May 2024 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 01 May 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
There should not be any kind of pressure or inducement on the voter.
मतदाता पर किसी भी प्रकार के दबाव या प्रलोभन न आएं
विज्ञापन

पैरामिलिट्री के साथ सीओ ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
करहल। लोकसभा चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए। मतदान मतदान केंद्र पर निर्भीक होकर पहुंचे और अपना मतदान करें। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान मतदाता पर किसी भी प्रकार का दवाब या प्रलोभन न हो। इसी मंशा के साथ पुलिस प्रशासन प्रतिदिन क्षेत्र के अति संवेदनशील और संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रही है। इसके साथ ही ग्रामीणों से संवाद कर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।

बुधवार को सीओ करहल संतोष कुमार सिंह ने प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी और पैरामिलिट्री के साथ नगला खुशाल, अंडनी साजहाजीपुर, बुझिया, टकहिया, नगला रघु, निनौली, नगला अनियां, नगला अति, डांडा, विक्रमपुर, बांक स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। सीओ ने ग्रामीणों से संवाद किया। कहा कि बिना किसी भय के मतदान करें। अगर कोई धमकी दे या दबाव डाले तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने कहा कि किसी के प्रलोभन में न आएं। आपकाे वोट किसे देना है यह आप तय करें। यह आपका अधिकार है जो कोई नहीं छीन सकता। इसलिए भयमुक्त होकर मतदान केंद्र पर जाए और अपना अमूल्य मत दें। पुलिस आपका सहयोग करने के लिए हमेशा तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed