{"_id":"603fd3898ebc3e8ca53404ee","slug":"there-is-no-electricity-in-the-village-for-five-days-mainpuri-news-agr4831034144","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन से गांव में नहीं आ रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन से गांव में नहीं आ रही बिजली
विज्ञापन
मैनपुरी। विकासखंड जागीर क्षेत्र के गांव नगला हरीराम और गाड़ीवार में पांच दिन से बिजली नहीं आने से ग्रामीणों में आक्रोश है। बुधवार को निवर्तमान जिला पंचायत सदस्यों के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर बिजली आपूर्ति चालू कराने की मांग की।
बुधवार को निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य आशुतोष यादव उर्फ बिल्लू तथा सुचेता शाक्य के नेतृत्व में नगला हरीराम और गाड़ीवार के ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करने के बाद डीएम को ज्ञापन दिया। इसमें कहा कि नगला हरीराम और गाड़ीवार गांवों में बिजली की आपूर्ति लेखराजपुर फीडर से की जाती है। फीडर पर तैनात कर्मचारी रोस्टर के हिसाब से क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति नहीं करते हैं। मनमानी का विरोध करने पर कर्मचारी संबंधित क्षेत्र की बिजली काट देते हैं।
पांच दिन पहले कर्मचारियों ने मनमाने तरीके से नगला हरीराम और गाड़ीवार गांवों में बिजली की आपूर्ति काट दी है। कर्मचारियों की शिकायत करने पर जेई से लेकर एसडीओ तक सुनवाई नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति सुचार कराने की मांग की। डीएम ने अधिशासी अभियंता को जांच करके कार्रवाई करने को कहा है। इस मौके पर उदयवीर सिंह, सूरज सिंह, रामऔतार, रक्षपाल, देवेंद्र कुमार, रवींद्र सिंह, राजेश कुमार, सुरेशचंद्र मौजूद रहे।