फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There can be fraud in the name of passing

Agra News: पास कराने के नाम हो सकती है ठगी

Sat, 06 Apr 2024 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 06 Apr 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
There can be fraud in the name of passing
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं देने वाले परीक्षार्थियों को पास होने के नाम पर होने वाली ठगी के प्रति सचेत किया है। परिषद द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक, विद्यार्थियों को उनके मोबाइल पर परीक्षा में पास करने का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया जा सकता है।बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन कार्य पूरा होने के बाद परिणाम शीघ्र जारी होने की संभावना है। इस बार भी परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को फिर से साइबर ठग निशाना बना रहे हैं। परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के दर्ज मोबाइल नंबर पर फोन कर रहे हैं। परीक्षार्थियों को पास कराने के नाम पर फोन पर रुपयों की मांग की जा रही है। ऐसी सूचनाएं मिलने के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने पत्र जारी कर जिला विद्यालय निरीक्षकों से कहा है कि यदि ऐसी कोई सूचना मिलती है तो तत्काल प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही परीक्षार्थियों व अभिभावकों को भी ठगों से सावधान रहने की सलाह दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मौर्य का कहना है कि यूपी बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम आना है। ऐसे में पास कराने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग सक्रिय हैं। किसी परीक्षार्थी या अभिभावक को फोन आए तो वे बहकावे में नहीं फंसे। तत्काल इसकी सूचना विभाग को दें जिससे ठगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed