फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Theft by breaking the locks of a house in Naugaon

Agra News: नौगांव में एक मकान के ताले तोड़ कर चोरी

Tue, 21 Mar 2023 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 21 Mar 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Theft by breaking the locks of a house in Naugaon
मैनपुरी।
विज्ञापन

गांव नौगांव में चोरों ने मकान के ताले तोड़ कर करीब तीन लाख से अधिक के जेवर और नकदी चोरी कर लिए। जानकारी होने के बाद पीड़ित की ओर से थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कुरावली थाना क्षेत्र के गांव नौगांव निवासी कृष्णकांत दुबे ने बताया कि वह और छोटा भाई रमाकांत 17 मार्च को बहन की तेरहवीं में शामिल होने गुरुग्राम गए थे। घर पर पत्नी के अलावा पुत्र और पुत्रवधू थे। सब के सो जाने के बाद रात में किसी समय चोरों ने कमरों के ताले तोड़ कर अलमारी और बक्से में रखे करीब तीन लाख से अधिक के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। अगले दिन जागने पर परिजन को घर में हुई चोरी की जानकारी हो सकी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। कृष्णकांत की ओर से घर से चोरी गई नकदी और जेवर आदि की सूची बाद में उपलब्ध कराने की बात कही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन





शौच के लिए गया चालक तो ट्रैक्टर ले उड़ा चोर

मैनपुरी।



थाना कुर्रा क्षेत्र में चालक शौच के लिए गया। इस बीच चोर उसका ट्रैक्टर चोरी कर ले गए। एसपी के आदेश पर वाहन स्वामी ने कुर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव बझेरा निवासी शिवेंद्र सिंह ने बताया कि उनका ट्रैक्टर छह माह से गांव निवासी सोबरन सिंह चला रहा था। चार मार्च को ट्रैक्टर लेकर वह कुर्रा क्षेत्र के गांव किशनपुर पतारा आलू खोदने की मशीन लेने गया था। भांवत कुर्रा मार्ग पर अरिंद नदी के पास ट्रैक्टर को खड़ा कर दिया। इसके बाद वह शौच के लिए गया था। लौटकर देखा तो ट्रैक्टर चोरी हो गया था। जानकारी मिलने पर वह भी मौके पर पहुंच गए। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed