फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The young man climbed a tree for self-immolation by spraying petrol on himself

खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह के लिए पेड़ पर चढ़ गया युवक

Sun, 12 Sep 2021 01:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
The young man climbed a tree for self-immolation by spraying petrol on himself
पैमाइश करने गई टीम पर एकतरफा कार्यवाही का लगाया आरोप,पैट्रोल छिडक कर युवक पेड पर चढा, - फोटो : Agra Dehat
आगरा। बरौली अहीर के गांव धमौटा में शनिवार को राजस्व टीम व पुलिस कार्यशैली से आहत युवक खुद पर पेट्रोल छिड़कर पर पेड़ पर चढ़ गया। माचिस जलाकर आत्मदाह का प्रयास किया। आधे घंटे तक मिन्नतें करने के बाद पुलिस व राजस्व टीम ने उसे नीचे उतारा। शाम को शांतिभंग में चलान कर युवक को डौकी पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

फतेहाबाद प्रतिनिधि के मुताबिक धमौटा गांव निवासी दो पक्षों में खेत की पैमाइश को लेकर विवाद चल रहा है। हरिओम शर्मा पुत्र शिव शंकर ने तीन सितंबर को थाना दिवस में प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन

गांव के ही विपक्षी पर मुड्डियां नहीं गाढ़ने देने के आरोप लगाए। विपक्षी ने भी खेत कम होने की बात कह पैमाइश कराने के लिए एक प्रार्थनापत्र दिया था। शनिवार को पुलिस व राजस्व टीमें पैमाइश के लिए पहुंची। अपने खेत की जगह विपक्षी के खेत की पैमाइश करने का विरोध किया। जिससे आहत हरिओम ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्मदाह के लिए माचिस लेकर पेड़ पर चढ़ गया। जांच को गई टीमें अचरज में पड़ गई। ग्रामीण एकत्र हो गए। आधे घंटे समझाने के बाद युवक को पेड़ से उतारा। युवक के विरुद्ध शांतिभंग में चालान कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। हरिओम के भतीजे निखिल ने बताया कि विपक्षी के परिवार का एक सदस्य आईएएस अधिकारी है। जिसके दबाव में पुलिस व प्रशासन एकतरफा कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि आईएएस अधिकारी के इशारे पर ही उनके चाचा को जेल भेजा गया है।
अकबरपुर निवासी नरेंद्र अरेला पुत्र बंगाली बाबू अरेला ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व प्रदेश के पुलिस महानिदेशक सहित 11 लोगों को पत्र लिख कर शनिवार को इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है। पीड़ित का आरोप है कि सत्ता पक्ष से जुड़े लोग उसके शमसाबाद रोड, कहरई मोड स्थित एक प्लॉट पर कब्जे के लिए गेट चढ़ाना व चारदीवारी बनाना चाहते हैं। उसका 40 से कब्जा है।
पीड़ित ने कहा विपक्षी ने उसके बाबा के फर्जी हस्ताक्षर से बैनामा करा लिया। जिसका मुकदमा अदालत में विचाराधीन है। शनिवार को जनसुनवाई के लिए उसे अधिकारियों ने ताजगंज थाना बुलाया। जहां एक अधिकारी ने उसे हड़काया। कब्जे से रोकने पर जेल भेजने की धमकी दी। जिससे आहत होकर अब उसे न्याय की उम्मीद नहीं है और इच्छा मृत्यु की अनुमति चाहता है।

थाना छत्ता, पीली कोठी निवासी युवती का शनिवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें युवती अपना नाम तान्या मित्तल बता रही है। आरोप लगा रही है कि कथित सपा नेता द्वारा रास्ते पर कब्जा किया जा रहा है। अवैध निर्माण कर बिल्डिंग खड़ी की जा रही है। शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़ित ने वीडियो के माध्यम से पुलिस व प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed