{"_id":"68277e9bdcfd80a96d053a2c","slug":"the-woman-was-threatened-with-danger-and-the-thieves-took-away-jewelry-worth-one-lakh-rupees-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-137307-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खतरा बताकर महिला को डराया, टप्पेबाज ले गए एक लाख के जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खतरा बताकर महिला को डराया, टप्पेबाज ले गए एक लाख के जेवर
Fri, 16 May 2025 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 16 May 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
कुरावली। कस्बा में सक्रिय दो टप्पेबाजों ने एक महिला को अपना शिकार बनाया। सब्जी की दुकान पर खड़ी बिछवां की रहने वाली महिला को यकीन दिलाया कि उनके जेवर सुरक्षित नहीं है। खतरा बताकर महिला की चेन, अंगूठी, मोबाइल नकदी आदि लेकर चले गए। ठगी का शिकार हुई पीड़ित ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी देख रही है।
थाना बिछवां क्षेत्र के गांव जगतपुर निवासी कमलेश कुमारी अपने मायके कुरावली क्षेत्र के गांव सोनई भाई के नाती की शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई थीं। दोपहर के समय वह घर वापस लौट रही थीं। रास्ते में जीटी रोड पर वह एक सब्जी की दुकान पर रुक गई। तभी दो युवक वहां आए और उनसे इधर-उधर की बातें करने लगे। कुछ देर बात के बाद इन लोगों ने महिला को यकीन दिला दिया कि उनके जेवर आदि वहां सुरक्षित नहीं है।
टप्पेबाजों की बातों में आकर गले से सोने की चेन, अंगूठी पर्स में रख लिए। अपना मोबाइल भी रख लिया। ठगों ने बातों में उलझा कर महिला का पर्स ले लिया और वहां से चले गए। ठगी का पता लगने के बाद पीड़िता ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की जांच कर रही है।