फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The wife of a doctor who had married for love attempted suicide. Fed up with domestic troubles, she hanged herself in her husband's hospital. An FIR was filed against her husband and six other in-laws.

Agra News: प्रेम विवाह करने वाले डाॅक्टर की पत्नी ने की जान देने की कोशिश, गृहक्लेश से तंग आकर पति के हाॅस्पिटल में लगाया फंदा, पति समेत ससुराल के 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Mon, 11 May 2026 01:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
The wife of a doctor who had married for love attempted suicide. Fed up with domestic troubles, she hanged herself in her husband's hospital. An FIR was filed against her husband and six other in-laws.
फतेहाबाद। कस्बे के मल्लाह टोला के रहने वाले चिकित्सक की पत्नी ने गृहक्लेश और उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या का प्रयास किया। पीड़िता ने अपने पति के अस्पताल में ही फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की, जिन्हें समय रहते बचा लिया गया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर डॉक्टर पति, सास-ससुर और तीन जेठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन




मल्लाह टोला निवासी ममता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 8 जुलाई 2022 को उसने डॉ. प्रमोद वर्मा के साथ प्रेम विवाह किया था। डॉ. प्रमोद घर पर ही हॉस्पिटल का संचालन करते हैं। ममता का आरोप है कि उसके ससुर विजेंद्र सिंह, सास कपूरी देवी और जेठ राकेश वर्मा, श्रीकृष्ण व जनक सिंह इस विवाह से संतुष्ट नहीं थे। वे लगातार पति को भड़काते थे, जिस पर पति आए दिन उसकी पिटाई करता था। पीड़िता के अनुसार, 22 अप्रैल की शाम पति माता-पिता से मिलने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। जब वह पति की खोजबीन करने ससुराल पहुंची, तो सास-ससुर और जेठ ने उसके साथ अभद्रता की। उसे जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया गया।
विज्ञापन


इससे तनाव में आकर शनिवार की शाम उसने पति के हॉस्पिटल में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे फंदे से नीचे उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी फतेहाबाद ने बताया पीड़िता की तहरीर पर डॉ. प्रमोद वर्मा, कपूरी देवी, राकेश वर्मा, श्रीकृष्ण, जनक सिंह और विजेंद्र सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed