फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The university examination is expected to be moved

विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा भी टलने के आसार

Thu, 25 Feb 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Thu, 25 Feb 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
The university examination is expected to be moved
एमबीबीएस परीक्षा स्थगित होने के बाद अब डा. बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी की मुख्य परीक्षा भी टलने के आसार बन रहे हैं। परीक्षाएं एक मार्च से होनी हैं, लेकिनतैयारी बहुत कम है। पांच दिन शेष हैं, जबकि परीक्षा सहायक की नियुक्ति तक नहीं हो पाई है। न ही नोडल सेंटर बन पाए  हैं।
विज्ञापन

परीक्षा सहायक से ही परीक्षा संबंधी जानकारी रिजल्ट बनाने वाली एजेंसी तक जाती है। प्रवेश पत्र भी एजेंसी ही बनाती है। एजेंसी संचालक का कहना है कि बगैर डिटेल के प्रवेश पत्र कैसे तैयार किए जा सकते हैं। अगर ऐन वक्त पर जानकारी मिलती है, तो इतने कम समय में काम पूरा नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा सेंटर तय करने के लिए कमेटी का गठन भी अभी तक नहीं किया गया है। जाहिर है। अगर आज से विवि प्रशासन अपनी पूरी ताकत लगाकर तेजी से काम कराए तो भी पांच दिनों में तैयारी पूरी हो पाना मुमकिन नहीं लग रहा है।  सबसे बड़ी परेशानी यह है कि सतेंद्र सिंह की हत्या के बाद उनकी जगह कोई भी कर्मचारी परीक्षा सहायक का चार्ज लेने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी के फीस के फर्जीवाड़े की पुलिस जांच कर रही है। इसके चलते भी कई कर्मचारी टेंशन में बताए जा रहे हैं।
शायद इन्हें पुलिस की जांच का सामना करने का डर है। जो भी चार्ज लेगा, उसे सवालों के जवाब देने होंगे। इसी के चलते तैयारी नहीं हो पा रही। अभी तक की स्थिति यह है कि 650 कॉलेजों के सात लाख छात्रों में से सत्यापन भी सिर्फ 3.50 लाख का हो पाया है। 6,45,000 कुल परीक्षा फार्म भरे गए हैं। लगभग 50,000 शेष हैं। जिन 14 कॉलेजों को फीस जमा कराने के लिए नोटिस जारी किए गए थे, उनमें से भी अभी तक सिर्फ दो ने ही जमा कराई है।

घोषित तिथि से परीक्षा कराने का पूरा प्रयास रहेगा। संबंधित पटलों पर तैयारियां जोरों पर हैं। - प्रोफेसर मोहम्मद मुजम्मिल  ( कुलपति )
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed