फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The thieves who came home took away the jewelery from the women

Agra News: घर आए टप्पेबाज महिलाओं से ले गए जेवर

Fri, 14 Apr 2023 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
The thieves who came home took away the jewelery from the women
भोगांव। मोहल्ला भीमनगर में दो दिन पूर्व दो टप्पेबाज विद्युत विभाग के एक संविदाकर्मी के घर पहुंचे। महिलाओं से कहा कि आवास के रुपये खाते में आए हैं। बातों में फंसाकर कुंडल और सोने की चेन ले गए। पीड़ित परिजन की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।थाना क्षेत्र के मोहल्ला भीमनगर निवासी कुमार धर्मेंद्र कुमार भारती विद्युुत विभाग में सविंदाकर्मी हैं। बताया कि बुधवार को वह ड्यूटी पर गए थे। मां ओमश्री व पत्नी रिंकी देवी घर पर थे। उसकी अनुपस्थिति में एक बाइक सवार दो टप्पेबाज घर में आए और मां व पत्नी से कहा कि तुम्हारा प्रधानमंत्री आवास आवंटित हो गया है। मकान की जांच पड़ताल करने लगा। खाते में रुपये आने की एवज में 30 हजार रुपये की मांग करने लगा। जब परिवार की महिलाओं ने रुपये न होने की बात कही तो सोने की चेन और कुंडल ले लिए। कहा कि जब रुपये दे देना तो जेवर वापस कर देगा। ठगी करने के बाद टप्पेबाज बिना नंबर की बाइक पर बैठ कर चले गए। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed