फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The temple was constructed on the orders of the Supreme Court, BJP is taking credit unnecessarily

Agra News: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुआ मंदिर का निर्माण, भाजपा बेवजह ले रही श्रेय

Thu, 11 Jan 2024 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 11 Jan 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
The temple was constructed on the orders of the Supreme Court, BJP is taking credit unnecessarily
कासगंज। सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का रामभक्तों को लेकर दिया गया बयान विवादों के घेरे में है। एक दिन पूर्व गंजडुंडवारा में हुए बौद्ध सम्मेलन में आए पूर्व मंत्री ने अपने बयान में रामभक्तों को अराजक तत्व बताते हुए कहा कि राममंदिर आंदोलन के दौरान तत्कालीन सरकार ने संविधान की रक्षा के लिए और कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए गोली चलवाई थी। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राममंदिर का निर्माण देश की सर्वोच्च अदालत के आदेश पर हो रहा है। भाजपा बेवजह राम मंदिर के निर्माण और आयोजन का श्रेय खुद ले रही है।उन्होंने कहा कि कहा कि सर्वोच्च अदालत के फैसले का देश में सभी ने सम्मान किया है। हम भी सम्मान करते हैं। मंदिर के उद्घाटन में किसे निमंत्रण दिया जाएगा कौन आएगा इसका फैसला ट्रस्ट के चंपक राय को करना चाहिए, लेकिन यह फैसला भाजपा कर रही है। यदि भाजपा के प्रयासों से ही मंदिर बनता तो अटल विहारी बाजपेयी तीन बाद देश के प्रधानमंत्री रहे तब क्यों नहीं हुआ। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि राममंदिर का कार्यक्रम भाजपा का निजी कार्यक्रम है। मैं भाजपा के किसी कार्यक्रम में शामिल होने नहीं जाऊंगा। उन्होंने मीडिया की भूमिका पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि वह लोकतंत्र के धर्म का निर्वाह नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि अयोध्या में कानून व्यवस्था कायम रखने और संविधान की रक्षा के लिए ही तत्कालीन सरकार ने अराजक तत्वों पर गोली चलवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed