{"_id":"6626f9755ee8e9fee70438e6","slug":"the-sword-of-action-hangs-on-the-block-education-officer-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-114272-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खंड शिक्षा अधिकारी पर लटकी कार्रवाई की तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खंड शिक्षा अधिकारी पर लटकी कार्रवाई की तलवार
Tue, 23 Apr 2024 05:27 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 23 Apr 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। परिषदीय स्कूलों के भवनों के निर्माण में नियम को ताक पर रखकर एआरपी को निर्माण प्रभारी बनाने पर खंड शिक्षा अधिकारी को दिए गए दो नोटिसों का जवाब न दिए जाने को गंभीरता से लिया गया है। बीएसए ने तीसरा नोटिस जारी करके मंगलवार का समय दिया गया है। जवाब न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सोरोंजी विकासखंड क्षेत्र की खंड शिक्षा अधिकारी प्रीती गोयल ने नियमों को ताक पर रखकर चंडौस खैरपुर के प्राथमिक विद्यालय में भवन निर्माण की जिम्मेदारी एआरपी होशियार सिंह को सौंप दी। जब यह मामला बीएसए राजीव यादव के संज्ञान में आया तो मामले की जांच कराई गई। जांच में सोरों खंड शिक्षा अधिकारी व एआरपी दोषी पाए गए। खंड शिक्षा अधिकारी से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन निर्धारित समय में जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद दूसरा नोटिस दिया गया, लेकिन खंड शिक्षा अधिकारी ने इसका भी कोई जवाब नहीं दिया। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी के दो नोटिस का जवाब न दिए जाने पर
हठधार्मिता, अधिकारियों के आदेश की अवहेलना एवं वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितता का प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए तीसरा नोटिस जारी किया है। बीएसए राजीव यादव ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी यदि मंगलवार को दोपहर तीन बजे तक कार्यालय आकर अपना पक्ष नहीं रखेंगी तो उनके खिलाफ एक पक्षीय कार्रवाई कर दी जाएगी।