{"_id":"6872acf14e82f344ae014174","slug":"the-snake-bit-three-people-kasganj-news-c-175-1-agr1054-134410-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सांप ने तीन लोगों को डसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सांप ने तीन लोगों को डसा
Sun, 13 Jul 2025 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिले में अलग-अलग स्थानों पर लोग सर्पदंश का शिकार हुए। हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उपचार के बाद परिजन घर ले गए।
सोरोंजी क्षेत्र के गांव गंगागढ़ निवासी जसवीर (45) पुत्र रघुवीर सिंह शनिवार को खेत पर मूंगफली की फसल की थ्रेसिंग कराने के लिए गए थे। उन्होंने बताया की ढेर से मूंगफली की फसल को उठाते समय सांप ने उनकी उंगली में डस लिया। वहीं दूसरी घटना सागरपुर गांव की है। जयंती (20) पुत्री गीतम सिंह शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे खेत पर मूंगफली की फसल एकत्रित कर रही थी। इसी दौरान सांप ने उसके बांए हाथ में डस लिया। सांप के डसने के बाद चीख की आवाज सुनकर परिजन उसकी ओर दौड़ पड़े। आनन-फान में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। तीसरी सर्प दंश की घटना ढोलना क्षेत्र के गांव वाहिदपुर माफी की है। गीता देवी (45) पत्नी विजय सिंह दोपहर करीब डेढ़ बजे घर में बाल्टी से जग निकाल रही थीं। इसी दौरान सांप ने हाथ में डस लिया। महिला ने सर्प दंश के बारे में परिजन को जानकारी दी। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। भतीजा राहुल सांप को पकड़ने के बाद बोतल में रखकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। सर्प दंश के शिकार हुए लोगों को उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार होने पर घर भेज दिया।