फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The situation worsened due to the strike, 84 tonnes of garbage not picked up for two days

सफाईकर्मी रहे हड़ताल पर, शहर की सड़कों पर बिखरा रहा कूड़ा

Wed, 07 Sep 2022 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
The situation worsened due to the strike, 84 tonnes of garbage not picked up for two days
कासगंज। भाजपा नेता के द्वारा पालिका कर्मी की पिटाई के विरोध में सफाई कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल जारी रहने के कारण बुधवार को गली मोहल्लों की सड़कों और बाजारों की सड़कों पर जगह - जगह कूड़े के ढेर लगे रहे। आवारा पशु कूड़े को सड़क पर बिखेर रहे थे। दो दिन में कूड़ा 84 टन नहीं उठ सका है। जिससे हालात बद से बदतर हो गए। कूड़े से दुर्गंध उठ रही थी। इसको लेकर लोग परेशान होते नजर आए। लोगों ने पालिका प्रशासन से कूड़ा हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर पालिका कर विभाग के कर्मी अमर जयंत के साथ हुई मारपीट के मामले को लेकर पालिका के कर्मी हड़ताल पर रहे। सफाई कर्मियों ने भी पालिका कर्मियों की हड़ताल का समर्थन करते हुए कूड़ा नहीं उठाया। शहर में एक दिन में करीब 42 टन कूड़ा निकलता है। इस समय गणेश चतुर्थी का महोत्सव चलने के कारण जगह - जगह भंडारे के कार्यक्रम हो रहे हैं। इस वजह से अतिरिक्त कूड़ा भी निकल रहा है। दो दिन में ही शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई और लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed