{"_id":"5bdc133bbdec22698c6e47c2","slug":"the-shop-s-wall-broken-by-the-blast","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में तेज धमाके से दीवाल टूटी, ट्रेलर बुरी तरह जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में तेज धमाके से दीवाल टूटी, ट्रेलर बुरी तरह जख्मी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Updated Fri, 02 Nov 2018 02:34 PM IST
विज्ञापन
तेज धमाके से दुकान का सामान बिखरा। इनसेट- जख्मी ट्रेलर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा के एक गांव में ट्रेलर की दुकान में तेज धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि दुकान की दीवाल टूट गई, वहीं ट्रेलर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।एसएसपी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की गई। धमाके की जांच के लिए आगरा की फोरेंसिक टीम बुलाई गई है।
विज्ञापन
एटा के थाना कोतवाली देहात के गांव कुसाडी में ट्रेलर रवेंद्र पुत्र साहब सिंह की दुकान में शुक्रवार को अचानक तेज विस्फोट हुआ। दुकान का पूरा सामान बिखर गया और दीवाल टूट गई। इस धमाके में ट्रेलर बुरी तरह जख्मी हो गया। सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस को जांच में सिर्फ पालिथीन के टुकड़े मिले हैं। धमाका के कारण का सुराग पता नहीं लग सका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एटा पुलिस ने आगरा की फोरेंसिक टीम को बुलाने की बात कही है। कुछ ही देर में घटना स्थल पर एसएसपी आशीष तिवारी भी पहुंच गए।
विज्ञापन
मामले की जांच की जा रही है। गंभीर रूप से घायल ट्रेलर रवेंद्र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसा माना जा रहा कि ट्रेलर की दुकान में दीपावली की बिक्री के लिए पटाखे रखे हो सकते हैं। इसे भी जांच में शामिल किया गया है।