फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The scorching sun made people miserable during the day, rain brought relief in the evening

Agra News: दिन में तेज धूप ने किया बेहाल, शाम को बारिश से राहत

Wed, 16 Jul 2025 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 16 Jul 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
The scorching sun made people miserable during the day, rain brought relief in the evening
कासगंज। शहर का मौसम हर रोज रंग बदल रहा है। मंगलवार को दिन में मौसम के दो रंग नजर आए। सुबह तेज धूप ने लोगों को बेहाल किया तो शाम को हुई बारिश ने उमस से राहत दी। अधिकतम पारा 32.3 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया।
विज्ञापन

सोमवार रात को हुई बारिश ने मंगलवार सुबह मौसम का मिजाज सुहाना रखा। सुबह 7 बजे तक बारिश रुक- रुक कर होती बारिश ने लोगों को राहत दी। इससे न्यूनतम पारा 25 डिग्री पर आ गया। ठंडी हवा लोगों को सुकून देती रही। लेकिन दिन चढ़ते-चढ़ते तेज धूप निकलने से उमस का स्तर बढ़ गया। सुबह 10 बजे करीब गर्मी, धूप और उमस ने लोगों को बेहाल किया। इससे अधिकतम पारा 32.3 डिग्री तक पहुंच गया। दोपहर बाद मौसम ने फिर से करवट बदली। आसमान में बादल छाए और सोरोंजी क्षेत्र में शाम 4:30 बजे से बारिश का दौर शुरू हो गया। आधा घंटे से अधिक समय तक बारिश होती रही। गंजडुंडवारा क्षेत्र में भी लगभग एक घंटे तक बारिश होती रही। पटियाली क्षेत्र में शाम 6 बजे से आधा घंटा बारिश हुई। सिढ़पुरा व अमांपुर क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। इससे शाम के समय पारे में गिरावट आने से लोगों को राहत मिल गई। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। ठंडी हवा ने लोगों को उमस से राहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed