Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The saga of bravery of Ramki Chahar and Rajaram Jat thrilled everyone.

Agra News: रामकी चाहर व राजाराम जाट की शौर्य गाथा ने किया रोमांचित

Sat, 28 Feb 2026 02:50 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
The saga of bravery of Ramki Chahar and Rajaram Jat thrilled everyone.
सिकंदरा विजय दिवस के आयोजन में ब्रज क्षेत्र के सर्वसमाज के लोगों ने की भागीदारी
विज्ञापन

अकोला। चाहरवाटी क्षेत्र अकोला में सिकंदरा विजय दिवस की 338वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में शुक्रवार को सिकंदरा विजय दिवस का आयोजन किया गया। इसमें चाहरवाटी क्षेत्र के अलावा ब्रज क्षेत्र के सर्व समाज के लोगों ने भागीदारी की। सिकंदरा विजेता वीर रामकी चाहर एवं राजाराम जाट की शौर्य गाथा सुनकर सभी लोग रोमांचित हो गए।

मुख्य अतिथि चौधरी शेर सिंह ने कहा चाहरवाटी क्षेत्र शुरू से ही वीरों की जननी रहा है। निश्चित रूप से देश के लिए शहादत देने वाले वीर महापुरुषों के सम्मान में इस तरह के कार्यक्रम निरंतर आयोजित होने चाहिए। वहीं विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजपाल यादव ने कहा कि जाट समाज हमेशा से ही देश के लिए शहादत देने में अग्रणी रहा है। सामाजिक समरसता की दृष्टि से जाट समाज का बहुत बड़ा योगदान रहा है। कार्यक्रम में सभी सरदारी ने एक मत से प्रस्ताव पास किया कि सिकंदरा स्थित परिसर में वीर रामकी चाहर एवं राजाराम जाट की अश्वारोही प्रतिमा लगाई जाए। सिकंदरा मेट्रो स्टेशन का नाम वीर रामकी चाहर के नाम पर किया जाए। विश्वविद्यालय एवं सेकेंडरी बोर्ड की पाठ्यक्रमों में वीर रामकी चाहर एवं राजाराम जाट की शौर्य गाथा को शामिल किया जाए। कार्यक्रम का संचालन चाहर खाप भारतवर्ष के राष्ट्रीय प्रवक्ता इंजीनियर यशपाल चाहर ने और अध्यक्षता खाप के प्रधान संरक्षक बाबू दुलार सिंह ने की।
विज्ञापन



कार्यक्रम में कुं.शैलराज सिंह, गेल इंडिया के पूर्व निदेशक चौधरी शेरसिंह ,राजस्थान चाहर खाप संयोजक डॉ. धर्मेंद्र चाहर, ग्वालियर जाट सभा जिला अध्यक्ष जंडेल सिंह राणा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजपाल यादव, सपा जिला अध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष रामसहाय यादव, राकेश धनगर पूर्व ब्लॉक प्रमुख, प्रधान प्रतिनिधि डॉ. गंभीर सिंह चाहर देवेंद्र यादव, मैनेजर छिद्दी सिंह, राम गोपाल बघेल, मयंक खिरवार, रघुवीर काका, जल सिंह प्रधान, बच्चू नेता, सत्यपाल प्रधान, राकेश प्रधान, बबली प्रधान, अशोक सरपंच, संतराम पहलवान, सत्यपाल पहलवान, अशोक चाहर, शुभम चाहर, राहुल चाहर, इंजीनियर सौरभ चाहर, हेमू चाहर आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed