{"_id":"69c41e0cfbfd36c7910a7f0d","slug":"the-ritual-of-samavasarana-was-recited-in-the-kalpadrum-mahamandal-vidhan-pooja-agra-news-c-364-1-ag11023-126834-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कल्पद्रुम महामंडल विधान पूजन में समवशरण का विधान सुनाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कल्पद्रुम महामंडल विधान पूजन में समवशरण का विधान सुनाया गया
विज्ञापन
आगरा। हरि पर्वत स्थित एमडी जैन इंटर कॉलेज में चल रहे श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान में बुधवार को आचार्य चैत्यसागर ने पूजन में समवशरण का विधान सुनाया। उन्होंने बताया कि भगवान के ज्ञान प्राप्ति के बाद देवों द्वारा निर्मित वह दिव्य उपदेश है, जहां मनुष्य देवी देवता और पशु पक्षी बिना किसी भेदभाव के समान रूप से भगवान के उपदेश सुनते हैं।
कोलकाता से आए प्रतिष्ठाचार्य आनंद प्रकाश जैन ने बताया कि 27 मार्च को ज्ञान ध्यान भक्ति चिह्न महायज्ञ कर महामंडल विधान का समापन किया जाएगा। इस अवसर पर संजय कुमार जैन, नीलू जैन कोटिया, ऊषा मार्सन्स, पंकज जैन, अमित सेठी, वंदना जैन आदि मौजूद रहे।