{"_id":"62d99a03180fed46530a7984","slug":"the-relatives-went-to-etah-to-collect-the-dead-body-mainpuri-news-agr5409437148","type":"story","status":"publish","title_hn":"और नगला कुआ निवासी युवकों की मौत के बाद घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
और नगला कुआ निवासी युवकों की मौत के बाद घर में मचा कोहराम
विज्ञापन
बिछवां। बुधवार की शाम जनपद एटा में ट्रैक्टर पलटने से हुए हादसे में थाना क्षेत्र के गांव सठिया व नगला कुआ निवासी दो युवकों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मृतकों के घर में चीत्कार मच गया। परिजन शव लेने के लिए रात को ही एटा रवाना हो गए। बृहस्पतिवार शाम समाचार लिखे जाने तक युवकों के शव गांव नहीं पहुंचे थे।
थाना क्षेत्र के गांव साठिया निवासी 35 वर्षीय धर्मेंद्र यादव की बहन की ससुराल एटा के थाना सकीट क्षेत्र के गांव पूठ में है। बुधवार को वह 20 वर्षीय सौरभ कुमार निवासी नगला कुआ के साथ ट्रैक्टर से बहन के घर गया था। देररात सकीट थाना क्षेत्र में गांव खरगपुर के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। पानी भरे गड्ढे में ट्रैक्टर की नीचे दबने की वजह से धर्मेंद्र व सौरभ की मौत हो गई।
हादसे में दोनों युवकों की मौत की खबर जैसे ही परिजन को हुई उनमें चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों ही युवक अविवाहित थे। परिजन व रिश्तेदार शव लेने के लिए एटा रवाना हो गए। बृहस्पतिवार की शाम समाचार लिखे जाने तक सौरभ व धर्मेंद्र के शव गांव नहीं पहुंचे थे।