{"_id":"699236dc0f875fc1cf0144a8","slug":"the-relatives-of-the-deceased-contract-worker-have-been-on-strike-for-96-days-demanding-compensation-agra-news-c-25-1-agr1008-990556-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मुआवजे के लिए 96 दिनों से धरने पर बैठे हैं मृत संविदाकर्मी के परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मुआवजे के लिए 96 दिनों से धरने पर बैठे हैं मृत संविदाकर्मी के परिजन
Mon, 16 Feb 2026 02:43 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
किरावली हक और न्ययाय के लिए 96 दिन से खुले आसमान के नीचे धरने पर विधुत कमी का परिवार फोटो स्रो
किरावली। ट्रांसफॉर्मर में आई खराबी ठीक करने के दौरान करंट लगने से 15 अप्रैल 2025 को संविदाकर्मी रवि सोलंकी की जान चली गई थी। आश्वासन के मुताबिक मुआवजे के लिए पीड़ित का परिवार 96 दिनों से धरने पर बैठा है।
मृत संविदाकर्मी की पत्नी रजनी देवी के मुताबिक उप केंद्र किरावली टाउन पर उनके पति 20 वर्ष से संविदा पर काम कर रहे थे। 9 अप्रैल 25 को शटडाउन लेकर तहसील किरावली के सामने ट्रांसफाॅर्मर की खराबी ठीक करने के दौरान उन्हें करंट लग गया। इलाज के दौरान 15 अप्रैल को उनकी मौत हो गई थी। विभागीय अधिकारियों ने 15 लाख रुपये की आर्थिक मदद ,पत्नी को पेंशन व संविदा पर नौकरी का आश्वासन दिया गया। 5 माह बाद 7.50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देकर विभाग ने पल्ला झाड़ लिया। अन्य लाभ दिलाने के लिए मृतक का परिवार भटक रहा है। मृतक की 70 वर्षीय बूढी मां प्रभा देवी, पत्नी रजनी देवी और तीन बच्चे 12 नवंबर से तहसील सदर परिसर में धरने पर बैठे हैं। विभागीय अधिकारियों की अनदेखी पर किसान नेता चौधरी दिलीप सिंह ने नाराजगी जताई है।