फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The push operators had a good time with the counting of votes

Agra News: मतगणना से रही ढकेल संचालकों की मौज

Wed, 05 Jun 2024 01:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 05 Jun 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
The push operators had a good time with the counting of votes
कासगंज। मतगणना के चलते मंडी परिसर के आसपास के क्षेत्रों में ढकेल संचालकों ने भी अपने ढकेल लगा लिए। इन संचालकों की मौज रही। किसी ने चाट पकौडे का लुत्फ लिया तो कोई गन्ने का रस पीता नजर आया।मतगणना के चलते ढकेल संचालक भी सक्रिय नजर आए। पुलिस ने इनको मंडी परिसर के बाहर तो ढकेल नहीं लगाने दिए, लेकिन अमांपुर मार्ग पर फल, चाट पकौडे, गन्ना का रस, भुटिया आदि के ढकेल लगा लिए। इन ढकेलों पर दोपहर के समय तो भीड़ कम रही। मार्ग पर डयूटी पर लगे पुलिस कर्मी एवं राहत निकलते लोग ही इनसे खरीदारी करते देखे गए।, लेकिन सांय के समय जैसे जैसे मंडी परिसर के बाहर भीड़ बढने लगी इनकी भी मौज आने लगी। लोग समय व्यतीत करने के लिए इन पर पहुंचने लगे। कोई गोल गप्पे खा रहा था तो कोई भुटिया भुनवाकर खा रहा था। गर्मी की अधिकता के चलते गन्ने के रस विक्रेता के पास भी भीड़ लगी रही। लोग गला तर करने के लिए रस का सेवन करते रहे। इसके साथ ही अन्य ढकेल संचालकों के पास भी भीड़ बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed