फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The problems of litigants increased due to the boycott of work by lawyers

Agra News: वकीलों के कार्य बहिष्कार से वादकारियों की बढ़ी परेशानी

Sun, 27 Jul 2025 01:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 27 Jul 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
The problems of litigants increased due to the boycott of work by lawyers
मैनपुरी। कलेक्ट्रेट के वकीलों ने शनिवार को 20 वें दिन भी कार्य बहिष्कार किया। वकीलों के कार्य बहिष्कार से वादकारियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। मुकदमों में केवल तारीखें ही मिल रही हैं। शनिवार को जिला बार एसोसिएशन के सभागार में वकीलों ने बैठक की। अध्यक्ष सर्वेंद्र सिंह यादव ने कहा कि वर्षाें से चल रहे राजस्व अधिकारी के न्यायालय को अचानक बंद कर दिया गया है। नए वाद दायर नहीं हो रहे हैं। पुराने वादों को संबंधित तहसीलों में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। जब तक राजस्व न्यायालय को चालू नहीं किया जाता तब तक वकीलों का कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। राजस्व न्यायालय चालू कराने के लिए उच्च न्यायालय इलाहाबाद की शरण ली जाएगी। बार एसोसिएशन के सचिव अशोक बाबू यादव, पूर्व सचिव संजय त्रिवेदी, अनिल राठौर, मुंशीलाल शाक्य, देवेंद्र सिंह यादव, सौरभ पांडेय, अवनीश सिंह, अभिषेक मिश्रा मौजूद रहे। संवाद------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed