फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The prison guards kept sleeping, the accused escaped by removing his handcuffs

Agra News: बंदी रक्षक सोते रहे, हथकड़ी से हाथ निकालकर भागा आरोपी

Sun, 10 Aug 2025 01:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
The prison guards kept sleeping, the accused escaped by removing his handcuffs
आगरा। कासगंज जेल से इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज लाया गया साइबर अपराध का आरोपी शुक्रवार रात को हथकड़ी से हाथ निकालकर भाग निकला। उसकी अभिरक्षा में तैनात बंदी रक्षक सोते रह गए। उन्हें 1 घंटे बाद पता चला। इस पर तलाश की मगर बंदी हाथ नहीं आ सका। मामले में बंदी रक्षकों और बंदी के खिलाफ थाना एमएम गेट में केस दर्ज किया गया है। बंदी जबलपुर का रहने वाला है। उसकी तलाश में टीम को भेजा है।
विज्ञापन

साइबर क्राइम के मामले में कासगंज पुलिस ने मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी 22 वर्षीय संकेत यादव को गिरफ्तार किया था। वह कासगंज जेल में बंद था। पिछले कुछ दिन से उसे पेट दर्द और उल्टी की शिकायत थी। शुक्रवार शाम को उसे एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया था। उसकी देखरेख में बंदी रक्षक अजीत पांडे और जयंत कुमार तैनात थे। रात में दोनों कर्मचारी सो गए। इसका फायदा उठाकर रात करीब 2:00 बजे संकेत यादव हथकड़ी से हाथ निकाल कर भाग निकला। रात 3:00 बजे कर्मचारियों की नींद खुली। तब उन्हें बंदी के भागने का पता चला। उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थाना एमएम गेट पुलिस ने बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर देखा लेकिन वह नहीं मिल सका। कासगंज जेल के उप कारापाल उमेश चंद शर्मा की तहरीर पर दोनों बंदी रक्षकों और बंदी संकेत यादव के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है।
विज्ञापन




जबलपुर भेजी गई टीम

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि पुलिस टीम बंदी की तलाश में जुटी हुई है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। बंदी जिस रास्ते से गया होगा, उन रास्तों पर चेक किया गया है। जबलपुर भी एक टीम को भेजा गया है। आरोपी बंदी रक्षक भी तलाश में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed