फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The pontoon bridge at Kainjra Ghat on the Chambal River has been removed, affecting the movement of people from 120 villages in two states.

Agra News: चंबल नदी के कैंजरा घाट से पांटून पुल हटाया, दो राज्यों के 120 गांवों के लोग का आवागमन होगा प्रभावित

Sat, 20 Jun 2026 01:20 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
The pontoon bridge at Kainjra Ghat on the Chambal River has been removed, affecting the movement of people from 120 villages in two states.
बाह: चंबल नदी के कैंजरा घाट से हटाया पांटून पुल
बाह। चंबल नदी के कैंजरा घाट पर बने पांटून पुल को शुक्रवार को हटा लिया गया। पांटून पुल हटाए जाने से दोनों राज्यों के 120 गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित होगा।
विज्ञापन

नियमानुसार, चंबल नदी के कैंजरा घाट का पांटून पुल 15 जून को हटाया जाना चाहिए था, लेकिन शुक्रवार को 4 दिन बाद पांटून पुल को ठेकेदार ने हटाना शुरू कर दिया है। पीपों के ज्वाइंट खोले जाने और स्लीपर हटाए जाने के साथ ही पुल पर आवागमन बंद हो गया है। घाट पर अभी मोटर बोट का संचालन शुरू नहीं हुआ है। शुक्रवार शाम पुल के रास्ते दोनों राज्यों के गांव में आने जाने वाले राहगीर पहुंचे, लेकिन पुल हटाए जाने से बैरंग वापस लौटना पड़ा। साहसपुरा के देवेंद्र और सीमा, नगरा के जोगेंद्र सिंह, रमेश चंद्र, हरलालपुरा के किशोरीलाल, दीपक सिंह ने बताया मोटर बोट का संचालन शुरू न होने की वजह से बैरंग वापस लौटना पड़ा है। पुल हटाए जाने से उदीमोड, भिंड के रास्ते आने जाने में 60 से 90 किमी का अतिरिक्त फेर लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed