फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The pond was not cleaned; dirty water has accumulated in the streets.

Agra News: नहीं हुई तालाब की सफाई, गलियों में भरा गंदा पानी

Sun, 27 Sep 2026 02:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 27 Sep 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
The pond was not cleaned; dirty water has accumulated in the streets.
30 साल से तालाब की सफाई नहीं, गलियों में भर रहा गंदा पानी
पिनाहट। ब्लॉक क्षेत्र के सुतहारी गांव के तालाब की लंबे समय से सफाई न होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के बीचों-बीच स्थित मुख्य तालाब पूरी तरह गंदगी से पट चुका है। नतीजतन, तालाब का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में भर रहा है। इससे उठ रही दुर्गंध और मच्छरों के प्रकोप से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 25 से 30 वर्षों से तालाब की सफाई नहीं कराई गई है। तालाब की सफाई कराने के लिए ग्राम प्रधान से लेकर ब्लॉक स्तर तक कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। तालाब में गंदगी जमा होने और जलभराव से गांव में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बुखार और अन्य बीमारियों का खतरा बना हुआ है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। तालाब की सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को दुर्गंध के बीच रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तालाब की सफाई कराने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। मांग करने वालों में बीडीसी रणवीर सिंह, मनीष शर्मा, मोहित, राहुल शर्मा, राजकुमार त्यागी, धीरेंद्र त्यागी, रवि त्यागी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed