फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The politics of the district heated up regarding the chair of the district panchayat president

जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर गरमाई जिले की राजनीति

Tue, 15 Jun 2021 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
The politics of the district heated up regarding the chair of the district panchayat president
फिरोजाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की अधिसूचना शासन से जारी होने के साथ जिले में राजनीतिक सरगर्मियां काफी तेज हो गईं। मुकाबला प्रदेश में सत्तासीन भाजपा एवं सपा के बीच होता दिखाई दे रहा है। सपा के पाले में जिला पंचायत सदस्यों की संख्या पर्याप्त होने के कारण भाजपा को बहुमत जुटाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है। यह हाल सिर्फ जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए ही नहीं बल्कि क्षेत्र पंचायत के प्रमुख पद को हथियाने की कवायद में सपा पूरी दम-खम से जुटी है।
विज्ञापन

33 सदस्यों वाली जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पर चुनाव होने से अब तक सपा का दब-दबा रहा है। प्रदेश में इस बार भाजपा के सत्तासीन होने के कारण पार्टी इस सीट को कब्जाने की जुगत में जुटी है लेकिन सपा के पास अध्यक्ष पद कब्जाने के लिए पर्याप्त सदस्य होने का दावा किया जा रहा है। पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए रुचि यादव को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। भाजपा ने अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। भाजपा सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन के साथ भाजपा के कुछ नेता सपा से निष्कासित सिरसागंज विधायक हरिओम यादव के घर पर दस्तक दी थी। भाजपा कितने सदस्यों को अपने पक्ष में कर पाई है इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पार्टी सूत्रों की मानें तो निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को सत्ताधारी दल को किसी भी तरह अपने पक्ष में करने की कवायद में जुटी है। पार्टी की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी हर्षिता सिंह पुत्रवधू पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह होंगी, घोषणा पार्टी हाईकमान द्वारा की जाएगी। पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव पूरी दमदारी से लड़ेगी बल्कि जीत भी दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानवेंद्र प्रताप सिंह लोधी जिलाध्यक्ष भाजपा फिरोजाबाद
जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतने को पार्टी के पास पर्याप्त जिला पंचायत सदस्य है। 33 सदस्यों में से 22 सदस्य सपा प्रत्याशी को जिताने का काम करेंगे। हमें पूरा भरोसा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर सपा काबिज होगी।
डॉ. दिलीप यादव एमएलसी सपा फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed