फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The players showed their mettle in the semi-final match and secured their place in the final.

Agra News: सेमीफाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, फाइनल में बनाई जगह

Wed, 07 Jan 2026 02:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
The players showed their mettle in the semi-final match and secured their place in the final.
आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में आयोजित शैल विन अंतर्विद्यालयी बैडमिंटन टूर्नामेंट में मंगलवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। विभिन्न वर्गों में कई मुकाबले खिलाड़ियों के बीच हुए। अब फाइनल मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन

सेमिफाइनल के अंडर-13 बालिका वर्ग में सचदेवा मिलेनियम की वैष्णवी ने शिवालिक कैंब्रिज की चेष्टा और सेंट पैट्रिक्स की नव्या ने डीपीआईएस की अन्वी को पराजित किया। बालक वर्ग में गायत्री पब्लिक स्कूल, वजीरपुरा के आर्यन ने प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के ओनिश खंडेलवाल व शिवालिक कैंब्रिज के अक्षत ने सरस्वती विद्या मंदिर के विकास को हराया। अंडर-17 बालिका वर्ग में ताज इंटरनेशनल की इशी ने सेंट थॉमस स्कूल की अंशिता और गायत्री पब्लिक स्कूल, वजीरपुरा की जया ने प्रियांशी को पराजित किया। बालक वर्ग में प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के अर्पित अग्रवाल ने सरस्वती विद्या मंदिर के ऋषभ यादव और गायत्री पब्लिक स्कूल, वजीरपुरा के हर्षज ने कर्नल्स ब्राइटलैंड के तानिश को हराया। अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग में सेंट एंड्रूज स्कूल, कमला नगर के आयुष-स्मिता और डीपीआईएस के भविष्य-दिव्यांशी की जोड़ी विजयी रही। स्कूल निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि सेमिफाइनल मैच के विजेता अब फाइनल मैच खेलेंगे। इस मौके पर एनएस कुशवाहा, अभि सिरोही, काजल वसुधा, आसिया कैफ, एमपी भल्ला, मयंक, इमरान, राहुल, चंद्रकांत, नितिन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed