फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The path to salvation is paved by the influence of penance

Agra News: तप के प्रभाव से प्रशस्त होता मोक्षमार्ग

Sat, 14 Sep 2024 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 14 Sep 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
The path to salvation is paved by the influence of penance
भोगांव। दशलक्षण पर्व के सातवें दिन जैन मंदिर में धर्मसभा को संबोधित करते हुए संजय जैन शास्त्री ने कहा कि तप करके ही कर्मों की निर्जरा की जा सकती है। तप के प्रभाव से मोक्षमार्ग प्रशस्त होता है और व्यक्ति सुख प्राप्त करता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जैन मुनि तप के प्रभाव से ही स्वयं को निर्मल बनाते हैं। दुनियां की कोई संपत्ति न होकर भी मुनि के पास आत्मसंपत्ति का खजाना होता है। वे स्वयं में एक चमत्कार हैं। दुनियां सोचती है कि रोटी-कपड़ा और मकान पाकर ही खुश रहा जा सकता है लेकिन इसी दुनियां में जैन मुनि ऐसे संत हैं जो त्रण मात्र भी अपने पास नहीं रखते और आत्मिक आनंद व सुख का अनुभव करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अपनी आत्मा से मोह राग द्वेष रूपी शत्रुओं को दूर करके, हमें समस्त विकारी भावों का त्याग कर देना चाहिए। यह प्रत्येक श्रावक का कर्तव्य है कि वह औषधि आहार, अभय तथा ज्ञान का दान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



नलिन कुमार जैन, आशीष जैन आशू, आरसी जैन, नवीन जैन, शैंकी जैन, अमन जैन, विवोद जैन, राजीव जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed