फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The pain of winter, after four days the sun appeared at four o'clock

Agra News: सर्दी का सितम, चार दिन बाद चार बजे दिखा सूरज

Sun, 21 Jan 2024 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 21 Jan 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
The pain of winter, after four days the sun appeared at four o'clock
कासगंज। जिले में सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रही। मकर संक्रांति के बाद से राहत की उम्मीद जगी थी, लेकिन सर्दी का सितम कम नहीं हुआ। इसक्रम में चार दिन बाद शनिवार की शाम चार बजे के करीब एक घंटे के लिए सूर्य के दर्शन हुए। लेकिन गलन भरी सर्दी से लोगों को निजात नहीं मिली। सांय के समय निकली एक घंटे की धूप भी लोगों को राहत नहीं दे सकी। अधिकतम पारा 13 डिग्री तक ही पहुंच सका।
विज्ञापन

जिले में इन दिनों पूस की रात हर किसी को कंपकंपा रही है। तीन दिन से सूरज शीतावकाश पर चल रहे थे। वह अपना अवकाश समाप्त कर चौथे दिन दर्शन देने आए भी तो सांय के समय। अपने अस्त होने के समय से पहले ही फिर से बादलों की गोद में छिप गए। जिससे लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। रात में पांच बजे न्यूनतम पारा पांच डिग्री तक पहुंच गया। दिन निकलने पर बादलों , कोहरे के चलते गलन रही। सात बजे तक पारा पांच डिग्री पर बना रहा। हल्की फुहारें गिरती रही। जिससे मौसम में काफी गलन रही। लोग ठंड से ठिठुरत रहे। सांय चार बजे जब सूरज ने दर्शन दिए तब पारा 13 डिग्री तक पहुंचा। एक घंटे बाद सूरज के छिप जाने से पारा फिर से गिरना शुरू हो गया। जिससे मौसम में ठंड बढ़ना शुरू हो गई। सांय सात बजे ही पारा 9 डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग की मानें तो अभी लोगों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। रात में पारा चार डिग्री तक गिरने की संभावना है। दिन में धूप निकलने की संभावना जताई जा रही है, जिससे पारे में तीन डिग्री तक सुधार आ सकता है। अधिकतम पारा 16 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed